लगातार तीसरी बार टीबी मुक्त बनी विश्रामपुर पंचायत, सरपंच अर्चना सजलवानी सम्मानित

0

बलौदाबाजार जिले के सिमगा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत विश्रामपुर ने स्वास्थ्य क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए लगातार तीसरी बार टीबी मुक्त पंचायत का दर्जा प्राप्त किया है। यह सफलता ग्राम पंचायत, स्वास्थ्य विभाग और ग्रामीणों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
इस उपलब्धि के लिए ग्राम पंचायत विश्रामपुर की सरपंच श्रीमती अर्चना सजलवानी को मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंचायत के कार्यों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि टीबी उन्मूलन की दिशा में इस तरह के प्रयास अन्य ग्राम पंचायतों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
गौरतलब है कि पंचायत स्तर पर नियमित स्वास्थ्य जांच, जागरूकता अभियान और समय पर उपचार सुनिश्चित करने के कारण यह सफलता संभव हो पाई है। ग्रामवासियों ने भी टीबी के प्रति जागरूकता दिखाते हुए अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।
विश्रामपुर पंचायत की यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है और यह दर्शाती है कि सामूहिक प्रयासों से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *