वट सावित्री व्रत,सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सेहत का वरदान प्राप्त करने के लिए रखती हैं

वट सावित्री व्रत,सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सेहत का वरदान प्राप्त करने के लिए रखती हैं । सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। सनातन धर्म में व्रत और त्योहारों का विशेष स्थान है,सभी सुहागिन महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि देश-भर में वट सावित्री का व्रत रखा जा रहा है। जो पारिवारिक जीवन में भी संतुलन और समृद्धि लाता हैं। इन्हीं विशेष व्रतों में से एक है वट सावित्री व्रत का व्रत है जिसे विवाहित महिलाएं पूरे श्रद्धा-भाव से अपने पति की लंबी उम्र और दांपत्य जीवन की सुख-शांति के लिए करती हैं।
हिंदू पंचांग के अनुसार, यह व्रत ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 26 मई को पड़ रहा है। व्रती महिलाएं इस दिन विशेष रूप से वट वृक्ष (बरगद के पेड़) की पूजा करती हैं, क्योंकि इसे अखंड सौभाग्य और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। लेकिन कई बार घर के आस-पास वट वृक्ष मौजूद नहीं होता है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि 26 मई को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 26 मई को सुबह 08 बजकर 31 मिनट पर होगा। सनातन धर्म में उदया तिथि का महत्व है। ऐसे में वट सावित्री व्रत 26 मई को रखा जाएगा।