नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान के तहत जनपद पंचायत तिल्दा में ग्रामीण महिलाओं द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतो में जल जागरुकता रैली निकाली

रिपोर्टर अजय नेताम
तिल्दा नेवरा —कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने निर्देश पर ‘नारी शक्ति से जल शक्ति’ अभियान के दूसरे दिन आज जनपद पंचायत तिल्दा में ग्रामीण महिलाओं द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों में जल जागरूकता रैली निकाली गई। उल्लेखनीय है कि जल शक्ति अभियान “नारी शक्ति से जल शक्ति” के क्रियान्वयन हेतु प्रथम चरण में जिले की 101 जल की समस्या वाली ग्राम पंचायतों का चिन्हांकन कर अभियान के प्रभावी कियान्वयन हेतु विभिन्न विभागों के तकनीकी अमलो को प्रभारी नियुक्त किये गये है। उक्त पंचायतों में 24 जून 2024 से जल शक्ति अभियान “नारी शक्ति से जल शक्ति” के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे आज दूसरे दिन तिल्दा जनपद अंतर्गत महिलाओं द्वारा रैली के अतिरिक्त बैनर और दीवार लेखन से जल संरक्षण हेतु प्रचार प्रसार किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत के युवाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों के बीच जाकर वर्षा जल के संरक्षण हेतु वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, सोक पिट, रिचार्ज स्ट्रक्चर के संबंध में जानकारी दी गई। इन कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणजनों को जल के महत्व के संबंध में अवगत कराते हुए जल का उचित उपयोग करने के संबंध में जागरूकता फेलाने तथा जल को सरंक्षित करने हेतु प्रेरित करने का प्रयास जिला पशासन द्वारा किया जा रहा है।
