शासकीय आदर्श महाविद्यालय महासमुन्द (लोहराकोट) में प्राचार्य डॉ. शबनूर सिद्धीकी के मार्गदर्शन में दिर्नीक 05/09/2025 से 12/09/2025 तक छ.ग. रजत महोत्सव मनाया गया

0

शासकीय आदर्श महाविद्यालय महासमुन्द (लोहराकोट) में प्राचार्य डॉ. शबनूर सिद्धीकी के मार्गदर्शन में दिर्नीक 05/09/2025 से 12/09/2025 तक छ.ग. रजत महोत्सव मनाया गया ।

दिनाँक 09/09/2025 को महाविद्यालय में “रजत महोत्सव के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुए महाविद्यालय के नोडल अधिकारी पी.एस.ठाकुर ने उद् बोधन दिया जिसमे उन्होंने छ.ग. के 25 वर्ष के राफर को विस्तृत रूप से विद्यार्थीयों को बताया। इसके पश्चात विभिन्न कार्यक्रम जैसे रेली भाषण वाद-विवाद बचीज, पोस्टर एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। दिनीक 10/09/2025 को रजत महोत्सव के अवसर पर निम्न अतिथियो को आमंत्रित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में जनपद अध्यक्ष उषा धृतलहरे, विशिष्ट अतिथि जनपद उपाध्यक्ष ब्रम्हानंद पटेल एवं जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे का आगमन हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के सनत दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया साथ ही साथ राजकीय गीत का गायन किया गया इसके पश्चात् प्राचार्य ने श्रीफल एवं गमछा भेट करके अत्तिथियों का स्वागत किया गया कार्यक्रम को गति देते हुए प्राचार्य द्वारा छ.ग रजत महोत्सब पर विस्तार पूर्वक उदबोधन दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष उषा धृतलहरे द्वारा छ.ग. में सफल 25 वर्षों का विकास गांथा प्रस्तुत किया गया। विशिष्ट अतिथि जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल द्वारा छ.ग. विजन 2047 पर विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया, जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे द्वारा विकसित छ.ग के बारे में जानकारी प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में महाविद्यालय की छात्रा सोनिया पटेल (बीए 3 वर्ष) एवं छात्र हसराज खम्हारी (बीएससी 3 सेमे) द्वारा अति सुन्दर सेमिनार प्रस्तुत किया गया। अगली कड़ी में महाविद्यालय के नोडल अधिकारी पी.एस. ठाकुर द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में महाविद्यालय के अतिथि व्याख्याता सज्जाद अहमद गनई द्वारा आभार प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनान में महाविद्यालय के समस्त अतिथि व्याख्याता एवं विद्यार्थियों का योगदान रहा।

कार्यक्रम का सफल संचालन कुंजन साहू द्वारा किया गया ।

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed