गौ आधारित प्राकृतिक कृषि विषय पर प्रशिक्षण संपन्न

0


राजनांदगांव। महर्षि वाग्भट्ट गौ संवर्धन एवं अनुसंधान संस्थान जिला राजनांदगांव द्वारा 31 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक महामाया चौक बसंतपुर स्थित पंचगव्य विद्यापीठम् विस्तार केन्द्र में गौ आधारित प्राकृतिक कृषि विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में गौ आधारित प्राकृतिक कृषि के लाभों के बारे में बताया गया तथा रासायनिक खेती से होने वाले मृदा, जल, पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षक तनिष साहू ने प्रशिक्षणार्थियों को गौ आधारित प्राकृतिक कृषि की मूल अवधारणा तथा गाय के पंचगव्यों एवं स्थानीय वनस्पतियों व संसाधनों का उपयोग कर कम लागत में लाभकारी खेती के संबंध में जानकारी दी।

प्रशिक्षण में जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत, दशपर्णी अर्क सहित पंचगव्य आधारित जैव-उपचारों के निर्माण की विधियां, फसल पोषण, कीट-रोग प्रबंधन तथा मृदा स्वास्थ्य सुधार के उपायों के बारे में बताया गया। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed