शासकीयकरण की मांग को लेकर सचिव संघ ने हड़ताल स्थल में प्रशासनिक आदेश प्रति को जलाकर किया विरोध प्रदर्शन

0

गरियाबंद- शासकीयकरण की मांग को लेकर सचिव संघ ने हड़ताल स्थल में प्रशासनिक आदेश प्रति को जलाकर किया विरोध प्रदर्शन

एंकर – छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव संघ के द्वारा ब्लाक सचिव संघ छुरा आज पांचवां दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। जिसके चलते पंचायत का काम ठप पड़ा हुआ है।
बता दें कि पिछले दो माह पंचायत चुनाव के चलते कई काम पंचायतों का प्रभावित रहा, वहीं अब पंचायत सचिव संघ के हड़ताल पर चले जाने से पंचायत का काम प्रभावित हो रहा है। वहीं आम लोगों को इसके चलते कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं प्रशासन के आदेशों का पालन करने सचिव संघ तब तक तैयार नहीं है जब तक की उनकी जायज मांग शासकीयकरण सरकार पुरी नहीं करते हैं।
वहीं चौबीस घंटे के अंदर काम पर लौटने के प्रशासनिक आदेश की प्रतियों को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। और छुरा नगर स्थित मंगल भवन के सामने ब्लाक भर के सभी पंचायत सचिव संघ हड़ताल पर बैठे हुए हैं।

बाईट- चेतन सोनकर, ब्लाक अध्यक्ष पंचायत सचिव संघ छुरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed