पिथौरा, क्षेत्र के प्रसिद्ध एतिहासिक नानक सागर गुरुद्वारा में श्री गुरुनानक जयन्ती का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया।
पिथौरा, क्षेत्र के प्रसिद्ध एतिहासिक नानक सागर गुरुद्वारा में श्री गुरुनानक जयन्ती का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम में प्रदेश के साथ देश भर के श्रद्धालु उपस्थित हुए और नगर कीर्तन में शामिल हुए।कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश से आये सिक्ख बच्चो का शबद कीर्तन सुन श्रद्धालुओ भाव विभोर हो उठे।
एतिहासिक गुरुद्वारा नानक सागर में गुरु की जमीन के खेत मे गुरुनानक देव जी के प्रकाश उत्सव मनाने दूर दूर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुचे।रविवार की सुबह श्री अखण्ड पाठ की समाप्ति के बाद खेत मे ही श्री गुरुग्रन्थ साहिब जी के स्वरूप के सामने आलौकिक कीर्तन समागम हुआ।रायपुर सहित देश भर से आये श्रद्धालु जन कीर्तन में नाम जप उठाते देखे गए।दोपहर कोई डेढ़ बजे अरदास के साथ लंगर की सेवा हुई।दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे श्री गुरुग्रन्थ साहिब की अगुवाई में पंज प्यारो एवम पंज सेवादारों के साथ नगर कीर्तन निकाला गया।जो कि रात कोई 9 बजे गुरुद्वारा गढ़फूलझर में सम्पन्न हुआ।
।।गतका टीम ने दिखाए करतब।।

भारी संख्या में जुटी सिक्ख सँगत के साथ स्थानीय ग्रामीणों के बीच हम चाकर गोविंद के गतका अखाड़ा के हरविंदर सिंह हरु एवम पिथौरा की हरप्रीत कौर सलूजा के सानिध्य में दुर्ग भिलाई के सिक्ख युवकों साहित पिथौरा के छोटे छोटे बच्चों ने शानदार साहसिक खेलो का प्रदर्शन कर श्रद्धालुओ को हैरत में डाल दिया।जिसकी प्रसंसा की जा रही है।
।।गुरुद्वारा निर्माण- दिल्ली से आये कारसेवक।।
इधर श्री गुरुनाबक देव जी का ऐतिहासिक स्थल पता लगने के बाद दिल्ली से गुरूद्वारा निर्माण हेतु स्थल निरीक्षण के लिए 5 सदस्यों की टीम भी गढ़फुलझर के समीप गुरु के नाम दर्ज जमीन देखने पहुचे।माना जा रहा है कि शासकीय औपचारिकता के बाद यहां सिक्खों के तीर्थ स्थल पर गुरुघर का निर्माण प्रारम्भ हो जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्यतः अमृतपाल सिंह ओबेरॉय (रिंकू ) रायपुर,देवेंदर सिंह आनंद दिल्ली, हरपाल सिंह ओबेरॉय जोगेंदर सिंह अरोरा ,हरजिंदर सिंह हरजू, हरविंदर सिंह हरु दुर्ग एवं उनकी पूरी गतका टीम
हरकिशन सिंह राजपूत बल्लू जी गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा सिंह, गुरमुख सिंह चिमा ,रोमी सलूजा इंद्रजीत सिंह खालसा (गोल्डी),महिपाल सिंह
जगपाल सिंह ,ललित सिंह ,जितेन्द्र सिंह बंटी
सतपाल सिंह ,परमीत सिंह राज किशोर जी
सेवन्नी जी,सेखों जी दुर्ग,अवतार सिंह ,राजवीर सिंह ,गुलजीत सिंह, राजेन्द्र सिंह गांधी शिवरी नारायण एवं उनकी टीम हरदीप सिंह जी ग्रंथी
चरनजीत सिंह ,सुखदेव सिंह एवं उनकी टीम
लेडिस संगत गढ़फुलझर कमल कौर एवं उनकी टीम ,राजिंदर सिंह दिल्लोंन,गुहाराम बंजारा एवं छत्तीसगढ़ ओडिशा के विभिन्न गुरुद्वारों एवं शहरों एवं बंजारों के तांडो (गांव) से हजारों के तादात में सभी धर्म के श्रद्धालु पहुचे।
।।होला महल्ला और प्रकाश पर्व मनाया जाता है।।
विगत चार वर्षों से एतिहासिक गुरुद्वारा नानक सागर में गुरु नानक देव जी के जन्मोत्सव पर प्रकाश पर्व एवम होली पर्व पर होला महल्ला धूमधाम से मनाया जाता है।इसके अलावा प्रत्येक पूर्णिमा में श्री अखण्ड पाठ एवम कीर्तन का कार्यक्रम होता है।जिसमे सिक्ख संगत का लगातार आना लगा हुआ है।
ज्ञात हो कि पंथ रत्न बाबा हरबंश सिंह जी , मौजूदा गद्दी संत बाबा बचन सिंह, गुरुद्वारा बंगला साहिब कार सेवा दिल्ली वाले जत्थेदार Gurudwara Bangla Sahib kar Seva Delhi बाबा सुक्खा सिंह करनाल वाले के सेवादार साहब सिंह का जत्था भी गढ़फुलझर पहुचा।
