स्वतंत्रता दौड़ एवं तिरंगा रैली में आजादी के उत्सव का छलका उत्साह

0


– पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्रता दौड़ एवं तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
– देशभक्ति के जज्बे एवं उत्साह के साथ हाथों में तिरंगा लिए बच्चों, युवाओं एवं हर आयु वर्ग के नागरिक हुए शामिल
राजनांदगांव 14 अगस्त 2024। आजादी के उत्सव का उल्लास एवं खुशी की अभिव्यक्ति के रूप में जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम खेल परिसर में आयोजित स्वतंत्रता दौड़ एवं हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक झा, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने स्वतंत्रता दौड़ एवं तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। देशभक्ति के जज्बे एवं उत्साह के साथ हाथों में तिरंगा लिए बच्चों, युवाओं एवं हर आयु वर्ग के लोगों ने स्वतंत्रता दौड़ एवं तिरंगा रैली में भाग लिया। स्वतंत्रता दौड़ एवं तिरंगा रैली अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम खेल परिसर मैदान से प्रारंभ होकर गौरव पथ रोड से वीआईपी रोड होते हुए भदौरिया चौक दिग्विजय स्टेडियम के सामने से वापस वीआईपी रोड होते हुए अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम खेल परिसर मैदान में समाप्त हुई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, स्कूली विद्यार्थी, खिलाड़ी, खेल संघ के पदाधिकारी, शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारी व पुलिस जवान, गणमान्य नागरिक  शामिल हुए।


कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम अंतर्गत 9 अगस्त से लगातार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में कार्यक्रम का आयोजित किया जा रहा है। स्वतंत्रता सप्ताह अंतर्गत तिरंगा बाईक रैली, सेल्फी, म्यूजिक कॉन्सर्ट, हस्ताक्षर अभियान, तिरंगा शपथ, तिरंगा यात्रा एवं विभिन्न कार्यक्रम शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज तिरंगा रैली एवं स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान और शान है। सभी को इसका गौरव एवं सम्मान बनाये रखना है। सभी की इस रैली में एवं अन्य कार्यक्रम में सहभागिता रहे।


इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, संयुक्त कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा, सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्री ए एक्का, श्री खूबचंद पारख, सह सचिव हॉकी इंडिया एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी संघ श्री फिरोज अंसारी, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री मृणाल चौबे, साई हॉकी कोच श्री अमित कुमार, सचिव जिला वॉलीबाल श्री आबिद बेग, जिला के्रेडा अधिकारी श्री देवेन्द्र सिंह ठाकुर, प्राचार्य ठाकुर प्यारे लाल सिंह विद्यालय श्री भूषण साव, वरिष्ठ पीटीआई श्री शैलेन्द्र तिवारी, प्रबंधक दिग्विजय स्टेडियम श्री रणविजय प्रताप सिंह, कोच वॉलीबाल श्रीमती ममता गुप्ता, कोच एथलेटिक्स श्री कामता यादव, कोच खेलो इंडिया श्री शकील अहमद, कोच वॉलीबाल श्री संध्या ध्रुव, पीटीआई श्री स्वप्नील झा सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed