प्रथम विश्व कप खो खो प्रतियोगिता में तरुण शुक्ला तकनीकी अधिकारी हेतू आमंत्रित।
प्रथम विश्व कप खो खो प्रतियोगिता में तरुण शुक्ला तकनीकी अधिकारी हेतू आमंत्रित।
डोंगरगांव।
समीपवर्ती ग्राम लाटमेटा नवाटोला निवासी एवं छत्तीसगढ़ अमेच्योर खो खो ऐसोसिएशन के महासचिव श्री
तरुण शुक्ला को, भारतीय खो खो
महासंघ नई दिल्ली ने दिनांक13जनवरी से19जनवरी2025तक इन्दिरा गांधी स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित प्रथम विश्वकप खो खो प्रतियोगिता में तकनीकी अधिकारी के रूप में आमंत्रित किया है।तरुण शुक्ला को तकनीकी अधिकारी के रूप में खो खो के,विश्वकप,जैसे बड़े अंतराष्ट्रीय मंच पर आमंत्रित करना छत्तीसगढ़ खो खो के लिए बड़े ही हर्ष व गौरव की बात है।पूर्व में भी तरुण शुक्ला अनेक राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय खो खो चैंपियनशिप में खेलो इंडिया ,गोवाहाटी असम, जबलपुर मध्यप्रदेश, मदुराई तमिलनाडु, पंचकूला हरियाणा,में,लगातार चार आयोजनों में, 37वीनेशनल गेम्स् गोवा में, खो खो के प्रोफेशनल लीग टूर्नामेंट
अल्टीमेट खो खो लीग पूना महाराष्ट्र में, छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से भाग लेकर, छत्तीसगढ़ का, राजनादगांव जिला का और अपने छोटे से ग्राम लाटमेटा नवाटोला का नाम राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित कर चुका है।एक छोटे से गॉव से खो खो खेल के माध्यम से अपनी पहचान बनाने के लिए तरुण शुक्ला ने बहुत ही ज्यादा संघर्ष और त्याग,किया है।
तब जाकर उनको ये सफलता और ऊचाईयाँ प्राप्त हुआ है।खो खो के
प्रथम विश्वकप जिसमे,24देशों से,42महिला पुरूष की खो खो टीम भाग ले रहे हैं।जिसका सीधा प्रसारण स्टार्स स्पोर्ट्स, व दूरदर्शन स्पोर्ट्स, में किया जायेगा।तरुण शुक्ला के विश्वकप खो खो प्रतियोगिता में तकनीकी अधिकारी नियुक्त होने पर छत्तीसगढ़ खो खो संघ के अध्यक्ष श्री कमलजीत अरोरा,(बेमेतरा) वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री उमेश सिंह, (दुर्ग)श्री डा ललित वर्मा,(रायपुर) पूरण जायसवाल,(जगदलपुर)भगत सोनीअध्यक्ष,जिला खो खो संघ राजनादगांव,सुब्रत जी(कोंडागांव)संजय शर्मा, (भिलाई इस्पात संयंत्र,)सुनील ठाकुर, (कांकेर)भोलेनाथ,(बालोद), गोविंद मुदलियार, पूर्व महासचिव छत्तीसगढ़ खो खो संघ,सचिन डोंगरे,(भिलाई) नरेश शुक्ला,सरंक्षक, जिला खो खो संघ,धर्मेन्द मौर्य, सरक्षक, जिला खो संघ,रूपनारायण शुक्ला,ग्राम प्रमुख, फ़िरोज़ रहमान भिलाई नरेश यादव, जफ़र सिद्धकी, नारद साहू, भारत कोटेल्कर,मोहन ध्रुव, वीरेन्द्र यादव, हरी राम साहू, राम पटेल,चंद्रप्रकाश साहू,विक्रांत शुक्ला, समीर शुक्ला,
प्रीति पटेल, समृद्धि यादव, वेदबतियादव, डिलेश्वरी रावटे, सहित समस्त छत्तीसगढ़ खो खो परिवार व खो खो संघ के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों, निर्णायकों,ने हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के खो खो खेल को सम्मान दिलाने के लिए खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री सुधांशू मित्तल जी एवं महासचिव श्री एम एस त्यागी जी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट
