T-20 एशिया कप, भारत ने पाकिस्तान को दी 7 विकेट से दी करारी शिकस्त ,रणभूमि के साथ रनभूमि में दी मात।

0

T-20 एशिया कप, भारत ने पाकिस्तान को दी 7 विकेट से दी करारी शिकस्त ,रणभूमि के साथ रनभूमि में दी मात। सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। दुबई- भारतीय टीम ने हिंदुस्तान के कई शहरों में विरोध और समर्थन के बीच यह मुकाबला खेला जिसमें भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया। पाकिस्तान ने टांस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 9 विकेट खोकर 127 रन बनाया,पाकिस्तान कि ओर से सबसे अधिक 40 रन साहिबजादा फरहान ने बनाया । भारत ने लक्ष्य को 15.5 ओवर में हासिल कर लिया ।भारत की ओर अभिषेक शर्मा ने शानदार पारी खेली उन्होंने 13 गेंदो मे 31 रन बनाए,कप्तान सूर्य कुमार यादव 37 गेंदो का सामना कर शानदार 47 रन बनाकर नाबाद रहे, शिवम दुबे 10रन बनाकर नाबाद रहे । भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया कुलदीप यादव ने तीन ,बुमराह और अक्षर पटेल को दो-दो विकेट हासिल हुए,हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती को एक – एक विकेट मिला। कुलदीप यादव मैन आंफ दि मैच रहे । मैच जितने के बाद भारतीय खिलाड़ीयों ने पाकिस्तान के खिलाड़ीयों से हाथ नहीं मिलाया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *