रायपुर में रामकुण्ड उत्कल बस्ती के श्री दुर्गा माता मंदिर समिति द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली एंव मूर्ति की स्थापना
रायपुर में रामकुण्ड उत्कल बस्ती के श्री दुर्गा माता मंदिर समिति द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई और माता रानी जी की मूर्ति की स्थापना एवं अन्य सभी देवी देवताओं की मूर्ति की स्थापना नौ ग्रह पूजा , देव स्नान पूजा , रुद्र अभिषेक एवं प्राण प्रतिष्ठा व उड़िया बस्ती के मंदिर का निर्माण काफी धूम – धाम से अत्यंत हर्ष व मनोरंजन से पूरे रामकुण्ड उत्कल ( उड़िया )बस्ती के सभी सदस्यों एवं मोहल्ले वासियों के द्वारा किया गया मोहल्ले के सभी माताओ एवं बहनों द्वारा देवी देवताओं की पूजा पाठ करके भव्य कलश को रखा गया , व बस्ती के सभी बड़े बुजुर्गो व छोटे भाईयों एवं बड़े भाईयों द्वारा सभी मूर्तियों को रथ में स्थापित करके रखा गया एवं अंकित धूमाल पार्टी लगाकर यह कार्यक्रम बहुत अच्छी तरह से भव्य कलश यात्रा निकाल कर किया गया ।
