शाला प्रवेशोत्सव न्यौता भोज के साथ खुटेरी में सम्पन्न

शाला प्रवेशोत्सव न्यौता भोज के साथ खुटेरी में सम्पन्न
आज दिनांक 16 जून 2025 को ग्राम खुटेरी में शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम खुटेरी के सरपंच श्रीमती सुशीला माँझी उप सरपंच गेसराम पटेल, पंच गण भोजकुमारी पटेल,लीलेश्वरी ध्रुव, आरती सिन्हा शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष द्वय महेश ध्रुव, हंसराज निषाद पूर्व सरपंच घनश्याम धाँधी, गायत्री साहू के साथ-साथ जिला महासमुंद से सहायक संचालक नंदकुमार सिन्हा, ए पी सी विद्या साहू तथा विकासखंड कार्यालय पिथौरा से बी आर सी सी नरेश कुमार पटेल, साक्षरता नोडल अधिकारी अरुण कुमार देवता, संकुल प्राचार्य एस एस पटेल,तेजराम यादव,अजय तांडी, रामलाल पटेल की गरिमामय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उपस्थित अधिकारियों और अतिथियों के हाथों नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगा मुँह मीठा कर गणवेश प्रदान किया गया। आज प्रवेशोत्सव के प्रथम दिन पालेश्वर पटेल प्रभारी प्रधान पाठक, डोलामणी साहू प्राथमिक प्रधान पाठक, शिक्षिका द्वय प्रभाकिरण ध्रुव, अनिता बरिहा के द्वारा अपने जन्मदिन पर संयुक्त रूप से न्यौता भोज का आयोजन भी किया गया। साथ ही विद्यालय परिवार खुटेरी के नवागंतुक शिक्षिका कुमुदिनी बरिहा का अभिनंदन किया गया और प्राथमिक विद्यालय खुटेरी के सहायक शिक्षक कन्हैयालाल पटेल स्थान्तरित होने पर भावपूर्ण विदाई दी गई। आज का दिवस प्रवेश उत्सव ही नहीं बल्कि महोत्सव के रूप में मनाया गया क्योंकि विद्यालय खुटेरी ने भूतपूर्व छात्रों को भी आमंत्रित कर प्रतिभावान छात्रों को इस महती सभा में पुरस्कृत किये। गत सत्र 2024-25 में प्रथम द्वीतीय तृतीय स्थान प्राप्त प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय के प्रत्येक कक्षा के बच्चों को पुरस्कृत किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रबंध समिति में प्रतिनिधि गायत्री साहू के द्वारा बच्चों के लिए पुरस्कार की व्यवस्था की गई। इस भव्य आयोजन में बच्चों ने आकर्षक स्वागत नृत्य और आओ स्कूल चले हम जैसे नृत्य प्रस्तुत किये। कार्यक्रम संयोजन में अभिनन्दन नाग नरसिंग पटेल भूपेंद्र सिंह ठाकुर,का उल्लेखनीय योगदान रहा। ग्राम खुटेरी से पालक नागरिक युवाओं में प्रमुख रूप से दशरथ साहू, सुखरू माँझी, कृष्णा ध्रुव, गजानंद निषाद, पालूराम पटेल लेखराम ध्रुव लक्ष्मी ठाकुर, गेंदी दशमत रेखा गंगा रति कला यादव, डिग्री चैन सिंह श्याम अंकेशर नेताम ठाकुरराम ठाकुर,अंजोर यादव रतनू ध्रुव इत्यादि उपस्थित थे।
