सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला सम्पन्न

0

सुहेला। सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत आज मंगल भवन सुहेला में भाजपा सुहेला एवं हथबंद मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला पदाधिकारी, सेवा पखवाड़ा प्रभारी, मंडल अध्यक्ष एवं जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल, विधायक प्रतिनिधि करण वर्मा, हेमन्त बघमार जी, दिनेश चवरे सरपंच संघ अध्यक्ष,पुर्व जनपद अध्यक्ष मोहन धीगड़े,मंडल के महामंत्री प्रेमलता वर्मा , ईश्वरी मारखण्डे, मंत्री कविता वर्मा,उपाध्यक्ष धन्ना धनेश्वर निषाद,धनेश्वरी वर्मा, जीवन साहू, हरिश वैष्णव सरपंच,मिडिया प्रभारी प्रकाश पाल, सोसल मीडिया प्रभारी धनी राम रजक, जीतू यादव शाला समिती उपाध्यक्ष ,संतराम धुव्र समस्त जनप्रतिनिधि, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान केवल एक सरकारी योजना नहीं बल्कि देश को आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाने का आंदोलन है। यह अभियान नागरिकों को स्वावलंबी बनाने, स्वदेशी व घरेलू उत्पादों को अपनाने और उसके प्रति जागरूकता फैलाने का सशक्त माध्यम है कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा GST (वस्तु एवं सेवा कर) की बारीकियों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही प्रतिभागियों को बताया गया कि कैसे छोटे-छोटे उद्यमी और व्यापारी भी अपने व्यापार में पारदर्शिता और विकास ला सकते हैं। कार्यक्रम में “स्वदेशी अपनाओ, देश को सशक्त बनाओ” का संदेश देते हुए कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया इस अवसर पर एक ऐतिहासिक क्षण भी देखने को मिला, जब केसली के सरपंच श्री बबलू वर्मा सहित अनेक ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने भाजपा की विचारधारा एवं कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनका पार्टी में स्वागत जिला व मंडल पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
पूरे कार्यक्रम में उत्साह और जोश का वातावरण रहा। उपस्थित जनसमूह ने आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी का संकल्प दोहराया।

CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed