सचिव, संचालक और एमडी ने धान खरीदी की वर्चुअल समीक्षा बैठक ली केसीजी में 12 लाख 24 हजार क्विंटल हो चुकी धान की खरीदी

0

सचिव, संचालक और एमडी ने धान खरीदी की वर्चुअल समीक्षा बैठक ली केसीजी में 12 लाख 24 हजार क्विंटल हो चुकी धान की खरीदी

सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन

खैरागढ़, 14 दिसंबर 2023//धान खरीदी की साप्तहिक समीक्षा विडियो क्रान्फेसिंग में सचिव टोपेश्वर वर्मा, संचालक जितेन्द्र शुक्ला, एम.डी मार्कफेड इफ्फत आरा के द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक ली गई। जिसमें जिले के मिलर्स को अधिक-अधिक धान उठाव हेतु निर्देशत किया गया।

जिले में कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशन में चल रहा सुचारू धान खरीदी कार्य
कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशन में जिला खाद्य अधिकारी भुनेश्वर चेलक ने जानकारी देते हुए बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में पंजीकृत कृषको से आज दिनांक तक 1224204 समर्थन मूल्य में धान खरीदी किया। जिसके विरूद्ध खैरागढ़, दुर्ग, रायपुर के राइस मिलर्स हेतु 773860कि0 धान का डी.ओ. जारी किया गया है। धान खरीदी केन्द्रों से 386818कि. उठाव किया जा चुका है।

धान के सचारू उपर्जान व जिले मे उपार्जि धान के त्वरित उठाव के दृष्टिकोण से केवल आज दिनांक 15 दिसंबर 2023 को जिले के ठाकुरटोला, नचनिया, बकरट्टा, गातापार जंगल, पांडादाह, मोहगांव, टोलागंाव, रामपुर , झूरानदी, चिचोला, गाड़डीह, मुढ़ीपार, कामठा, बैहाटोला, सिंगारघाट, काशीटोला, भोथली, बीरूटोला, महरूम कला, बुंदेली उपार्जन केन्द्रों से ओवर राईड विकल्प के माध्यम से डीओ जारी किया जाना है। प्रमाण पत्र का अपलोड 14 दिसम्बर 2023 को आवेर राइट डी.ओ. धान का 15 दिसम्बर 2023 को प्रातः 11बजे के बाद मार्क फेड माडूल जिला विपणन अधिकारी के द्वारा जारी किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *