विभिन्न जिलों के विज्ञान संचारक पहुंचे सारंगढ़राजेंद्र कुमार ठाकुर(मानपुर), चेतन दास सार्वा(मानपुर) , भुनेश्वर मरकाम(कोंडागांव) , लखन लाल साहू (कांकेर), अशोक जंघेल(खैरागढ़), अभिषेक शुक्ला

0

विभिन्न जिलों के विज्ञान संचारक पहुंचे सारंगढ़
राजेंद्र कुमार ठाकुर(मानपुर), चेतन दास सार्वा(मानपुर) , भुनेश्वर मरकाम(कोंडागांव) , लखन लाल साहू (कांकेर), अशोक जंघेल(खैरागढ़), अभिषेक शुक्ला(राजनांदगांव)

8,9,10 जनवरी 2025 छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले के बरमकेला, सारंगढ़, बिलाईगढ विकासखंड के 2-2 विद्यालयों (कुल 6) में प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा टीम पहुंची। हजारों बच्चों को भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान से सम्बन्धित कई प्रयोग दिखाए व बातें की।
सरसींवा आश्रम शाला में रात्रि विश्राम के समय वहां उपस्थित बच्चों को खोगोलीय यात्रा करवाई गई। बच्चों को सबसे चमकीला तारा (साइरस), ध्रुव तारा, ओरायन(कालपुरुष), प्लीइड्स(कृतिका), कैसोपिया(शर्मिष्ठा), स्कॉर्पियन(वृश्चिक) तारामंडल और आंतरिक ग्रह शुक्र, मंगल, बृहस्पति, शनि दिखाए गए (बुध नही दिखा पाए चर्चा मात्र किए)। साथ ही छात्रों से छात्रों के विषय में कई चर्चाएं की गई।
बताया की जैसे ताजमहल आगरा में है यह सामान्य ज्ञान है वैसे ही गुणसूत्र 23 जोड़े है, हमारी सबसे बड़ी हड्डी जांघ की है ये सब तथ्यों को रटना/याद करना सामान्य ज्ञान ही है विज्ञान तो किसी घटना को समझना/समझने का प्रयास करना है। संभव है हम कारणों को न जान पाए या गलत समझे लेकिन यह प्रयास भी विज्ञान की ओर यात्रा का प्रारम्भ है।

सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *