कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी के लिए रेखा त्रिपाठी प्रबल दावेदार….

0

कोरबा दर्री से भागीरथी यादव की रिपोर्ट

कोरबा: नगर पालिका निगम चुनाव के महापौर पद के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, और इस बार सीट को सामान्य महिला श्रेणी के तहत आरक्षित किया गया है। जैसे ही यह घोषणा हुई, राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई। नगर निगम चुनाव में कोरबा महापौर पद के लिए प्रमुख दावेदारों के नाम सामने आने लगे हैं, जिनमें कांग्रेस से रेखा त्रिपाठी एक प्रबल दावेदार के रूप में दर्री क्षेत्र से उभर कर सामने आई हैं।35 साल से कांग्रेस पार्टी की सक्रिय पदाधिकारी प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष रायबरेली हिमाचल जैसे महत्वपूर्ण जगह की प्रभारी रह चुकी रेखा त्रिपाठी पार्टी में एल्डरमैन समाज में राष्ट्रीय प्रभारी है परिवार परामर्श केंद्र की काउंसलर लीनेस क्लब की एरिया एडवाइजर है
हमेशा समाज के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा मैं एक नाम है रेखा त्रिपाठी का राजनीतिक अनुभव और उनका कामकाजी  में उन्हें एक खास स्थान दिला रहे हैं। एक कुशल प्रशासक और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में रेखा त्रिपाठी ने अपनी पहचान बनाई है। उनका उद्देश्य  कोरबा को एक बेहतर और समृद्ध नगर बनाना है, जिसमें महिलाओं की भागीदारी और उनके अधिकारों को प्राथमिकता दी जाए।
कोरबा नगर निगमों में महापौर सीट महिला सामान्य वर्ग की महिला के लिए खुली है, और रेखा त्रिपाठी कांग्रेस की तरफ से इस पद के लिए सबसे मजबूत उम्मीदवार मानी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *