राजनांदगांव एसपी ने थाना डोंगरगढ़ एवं ओपी मोहारा का किया वार्षिक निरीक्षण, जवानों की सुनी समस्याए
एसपी ने थाना डोंगरगढ़ एवं ओपी मोहारा का किया वार्षिक निरीक्षण, जवानों की सुनी समस्याए
दिनांक 30.11.2024 पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग थाना डोंगरगढ़ एवं ओपी मोहारा पहुंच कर थाने के रजिस्टर, रोजनामचा, लंबित अपराध, लंबित शिकायत पत्र आदि का अवलोकन कर लंबित मामलों को किसी भी स्थिति में जल्द से जल्द पूरा करने कहा गया। थाने की साफसफाई जवानों के वेशभूषा को देखे साथ ही थाना के सस्त्रागार, रिकार्ड रूम का निरीक्षण किये, थाना एवं चौकी भवन का भी निरीक्षण किये। थाने एवं चौकी में शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए विशेष ध्यान रखने हेतु समझाईस दिया गया साथ ही पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनकी समस्या पूछ कर निदान हेतु आश्वासन दिया गया।
इस दौरान डोंगरगढ़ एसडीओपी श्री अशिष कुंजाम, थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक श्री जितेन्द्र वर्मा, ओपी मोहारा प्रभारी निरीक्षक श्री ढाल सिंह एवं थाना/चौकी स्टाफ, उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट
