छत्तीसगढ़ राज्य के रजत महोत्सव पर राजनांदगाव पुलिस का विशेष अभियान, साइबर जागरूकता, नशा मुक्ति और यातायात सुरक्षा
छत्तीसगढ़ राज्य के रजत महोत्सव पर राजनांदगाव पुलिस का विशेष अभियान, साइबर जागरूकता, नशा मुक्ति और यातायात सुरक्षा
छत्तीसगढ़ राज्य के रजत महोत्सव के अवसर पर राजनांदगांव पुलिस एवं भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता केंद्र के तत्वाधान में रेंगाकठेरा हाई स्कूल में साइबर ठगी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में साइबर सेल प्रभारी श्री विनय पम्मार ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में 250 से अधिक छात्र/छात्राओं को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई साथ ही नशा मुक्ति और यातायात सुरक्षा के संबंध में भी जागरूक किया गया।
सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम का सतर्कता पूर्वक उपयोग करने, अनजान नंबरों या आईडी से प्राप्त संदेशों पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने पर विशेष जोर दिया गया।
साइबर अपराध की स्थिति में बिना डरे पुलिस से शिकायत करने तथा टोल फ्री नंबर 1930 पर संपर्क करने की अपील की गई।
वित्तीय साक्षरता केंद्र से श्री तेजस्वी वर्मा ने बताया कि डिजिटल सुविधा के साथ जागरूकता आवश्यक है, तभी हम अपने बैंक खाते और धन को सुरक्षित रख सकते हैं।
कार्यक्रम के बाद विद्यालय परिसर में आंवला पौधा वृक्षारोपण किया गया।
छत्तीसगढ़ राज्य के रजत महोत्सव के अवसर पर आज दिनांक 04.09.2025 को पुलिस विभाग एवं भारतीय रिजर्व बैंक के वित्तीय साक्षरता केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में रेंगाकठेरा स्कूल में साइबर ठगी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साइबर सेल प्रभारी विनय पम्मार ने छात्र-छात्राओं को बताया की अपना पासवर्ड कभी भी किसी के साथ साझा न करें। अज्ञात लिंक, ईमेल या मैसेज पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी गई। सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से पहले जांच करने हेतु कहा गया। साइबर बुलिंग, फर्जी अकाउंट और फोटो के दुरुपयोग के खतरे को समझाया गया। सोशल मीडिया जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम का उपयोग सावधानी से करें तथा किसी भी अनजान व्यक्ति या नंबर को अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर 1930 या बलइमतबतपउमण्हवअण्पद पोर्टल पर शिकायत करने या अपने नजदीकी थाना क्षेत्र में जाकर सूचना देने हेतु कहा गया। बच्चों से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी अपने परिजनों या शिक्षक से अवश्य साझा करने के लिये कहा गया। सायबर प्रभारी ने कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है जिसकी वजह से व्यक्ति अपना अनमोल जीवन समय से पहले ही खो देता है, नशा करने से व्यक्ति अपने शारीरिक व मानसिक संतुलन को नियंत्रित नहीं कर पाता, जिससे उसका सामाजिक एवं आर्थिक जीवन भी बुरी तरह प्रभावित होता है। साथ ही यातायात नियमों के संबंध में भी स्कूली बच्चों को बताया गया। इसी प्रकार वित्तीय साक्षरता केंद्र से तेजस्वी वर्मा ने बताया कि डिजिटल सुविधा जितनी बढ़ी है, उतनी ही जागरूकता की आवश्यकता है। जागरूक रहकर ही हम अपने बैंक खाते और पैसों को सुरक्षित रख सकते हैं तथा साइबर ठगी से बच सकते हैं। कार्यक्रम के बाद विद्यालय परिसर में आंवला पौधा का वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य आर.एस. नरवासे, व्याख्याता सेवक राम साहू, पी. वर्मा, एनएसएस प्रभारी श्री युवराज साहू, साइबर सेल से आरक्षक जोगेश राठौर सहित 250 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट
