राजनांदगांव पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज राजनांदगांव द्वारा चारो जिलों में ऑपरेशन मुस्कान चलाकर 50 गुम बालक/बालिकाओं को किया गया बरामद।

0

पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज राजनांदगांव द्वारा चारो जिलों में ऑपरेशन मुस्कान चलाकर 50 गुम बालक/बालिकाओं को किया गया बरामद।

पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज श्री दीपक झा (भापुसे) द्वारा राजनांदगांव रेंज के सभी जिलो के पुलिस अधीक्षकों को गुम बालक/बालिकाओं की बरामदगी हेतु निदेश दिया गया था, जिसके परिपालन में पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी एवं खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण में चारो जिला में एक साथ विशेष टीम बनाकर दिनांक 01.11.2024 से 20.11.2024 तक विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन मुस्कान’’ के तहत् गुम बालक/बालिकाओं की पतासाजी कर विभिन्न शहरों जिसमें मुम्बई, पूणे, नागपुर, माल्दा, श्रीनगर, हैदराबाद, अहमदनगर, तेलंगाना एवं अन्य शहरों से गुम बालक/बालिकाओं को बरामद किया गया। उक्त ऑपरेशन में जिला राजनांदगांव से 26, जिला कबीरधाम से 07, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी से 02 एवं खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई से 15 गुम बालक/बालिका इस प्रकार 20 दिवस में कुल 50 गुम बालक/बालिकाओं को बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया, जिनके बरामदगी पश्चात् उनके परिजनों के उदास चेहरों में मुस्कान लौटी है।

सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed