राजनांदगांव धान खरीदी सीजन के दौरान किसानों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए राजनांदगांव पुलिस द्वारा विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों एवं बैंकों में पहुंचकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

0

धान खरीदी सीजन के दौरान किसानों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए राजनांदगांव पुलिस द्वारा विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों एवं बैंकों में पहुंचकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

राजनांदगांव पुलिस द्वारा पंपलेट चस्पा कर किसानों व नागरिकों को धान बिक्री के बाद बैंक से राशि निकालते समय होने वाली जेब-कतरा, छिनैती एवं लूट जैसी घटनाओं के प्रति सतर्क रहने की अपील की गई है।

किसानों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतने, अज्ञात व्यक्तियों को लेन-देन संबंधी जानकारी न साझा करने, तथा बड़ी राशि निकालते समय किसी विश्वसनीय व्यक्ति को साथ रखने की सलाह दी गई है।

पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने हेतु निरंतर पेट्रोलिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी तथा बैंक परिसर और खरीदी केंद्रों के आसपास सुरक्षा बढ़ाने की कार्रवाई भी शुरू की है।

राजनांदगांव पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत डायल 112 या नजदीकी थाने को दें।

सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *