प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: गठुला के टीकम होटल के संचालक साहू परिवार बनें प्रेरणास्त्रोत

0

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: गठुला के टीकम होटल के संचालक साहू परिवार बनें प्रेरणास्त्रोत

अपने घर को हरित ऊर्जा से जगमग कर जनमानस को ऊर्जादाता बनाने के लिए कर रहे हैं प्रेरितगठुला, 25 फरवरी 2026 – प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों एवं छोटे व्यवसायिओं को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रही है। इस योजना के लाभार्थी न केवल बिजली की बचत कर रहे हैं, बल्कि ऊर्जादाता बनकर हरित, स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा भी दे रहे हैं।

राजनांदगांव ग्रामीण अंचल के प्रसिद्ध होटल व्यवसायी ग्राम गठुला के टीकम होटल के संचालक श्री अंकालु राम साहू एवं उनके पुत्र श्री कंुदन साहू ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से प्रेरित होकर अपने घर में 3-3 किलोवॉट का सोलर प्लांट स्थापित कर उस क्षेत्र के लिए अनुठी मिसाल पेश की है और गठुला आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गए है। पहले साहू परिवार के घर में बिजली के उपयोग के आधार पर प्रतिमाह 4000 रुपए से 5000 रुपए बिजली का बिल आता था।

टीकम होटल के संचालक साहू परिवार ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिलते ऑनलाइन आवेदन कर वेबसाइट में पंजीकृत वेन्डर को चिन्हांकित कर सौर संयंत्र स्थापना के लिए संपर्क किया एवं अपने घर में सिंगल फेज कनेक्शन वाला 3-3 किलोवाट का सोलर प्लांट लगवाया है। जिसकी लागत क्रमशः 2-2 लाख रुपए है। सौर संयंत्र स्थापना के एक माह के भीतर ही उन्हे अलग-अलग बैंक खातों में 1 लाख 08 हजार रुपए की सब्सिडी केन्द्र एवं राज्य शासन से प्राप्त हो चुकी है। इस प्रकार साहू परिवार के घर का बिजली का बिल जीरो हो चुका है, साथ ही यह परिवार अब बिजली उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन चुका है।

उन्होने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी नागरिकों से भी योजना का लाभ लेने का आह्वान किया है कि हर घर सौर ऊर्जा को अपनाए, तो न केवल बिजली खर्च में कमी आएगी बल्कि हम बिजली आपूर्ति के क्षेत्र में ऊर्जादाता बनकर अतिरिक्त आय भी अर्जित कर सकेंगें।

    बिजली विभाग के जनसंपर्क अधिकारी श्री धर्मेन्द्र शाह मंडावी ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित करने पर शासन द्वारा विशेष सब्सिडी प्रदान करने के साथ ही सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों को 6 प्रतिशत की ब्याज दर से अधिकतम 10 वर्षो के लिए लोन की सुविधा प्रदान करने की पहल की गई है।

इस योजना के तहत 1 किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट पर 30,000 केंद्र से व 15,000 राज्य से, कुल 45,000 की वित्तीय सहायता दी जाती है। इसी प्रकार 2 किलोवाट प्लांट पर 90,000 तक कुल सब्सिडी ( 60,000 केंद्र $ 30,000 राज्य) मिलती है। 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के सोलर प्लांट पर केंद्र सरकार की ओर से 78 हजार रुपये तथा राज्य सरकार से 30 हजार रुपये कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

इस सब्सिडी के कारण आम नागरिक भी आसानी से सौर ऊर्जा को अपना पा रहे हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत अपने घर की छत पर ही ऊर्जा का उत्पादन करने की यह पहल बिजली के बिल से मुक्ति दिलाने तथा ऊर्जा संरक्षण की दिशा में लाभदायक साबित हो रही है।

प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत स्थापित प्लांट नेट मीटरिंग द्वारा विद्युत ग्रिड से संयोजित होगा, जिससे उपभोक्ता द्वारा अपनी खपत से अधिक उत्पादित बिजली ग्रिड में सप्लाई हो जाती है। इससे न केवल उपभोक्ता के घर का बिजली बिल शून्य हो जाता है, बल्कि ग्रिड में दी गई बिजली के एवज में अतिरिक्त आय भी प्राप्त होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed