प्रदीप यादव भारतीय कबड्डी संघ के निर्विरोध सदस्य चुने

0

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर……जिला कबड्डी संघ बिलासपुर सचिव प्रदीप यादव को कबड्डी खेल के क्षेत्र मे एक और सफलता प्राप्त हुवा है प्रदीप यादव को भारतीय कबड्डी संघ का नया निर्विरोध सदस्य चुना गया है इस संबंध मे जानकारी देते हुवे छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ महासचिव बसंत शर्मा ने बताया की अमोयचर कबड्डी फेडरेशन ऑफ़ इंडिया का नया सदस्य का निर्वाचन किया गया जिसमे छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के सदस्य व जिला कबड्डी संघ के सचिव प्रदीप यादव को भारतीय कबड्डी संघ का सदस्य चुना गया है जो छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के लिए गौरव की बात है इससे प्रदेश का राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन हुवा है प्रदीप यादव को भारतीय कबड्डी संघ का सदस्य निर्वाचित होने पर छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ अध्यक्ष अशोक चौधरी, उपाध्यक्ष दिनेश चंद्रवंशी, धीरज वाजपेयी, महासचिव बसंत शर्मा, कोषाध्यक्ष अवध राम चंद्राकर, डी के साहू, छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ सयुंक्त सचिव पीलूराम पारकर, जितेंद्र सराफ,अध्यक्ष जिला कबड्डी संघ बिलासपुर जीवन मिश्रा, ओमकार जायसवाल, मुकेश साहू, आदि ने बधाई व शुभकामनायें दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed