राजिम विधायक रोहित साहू के जन्मदिवस के अवसर पर मालगांव में पौधा रोपण किया गया

भूपेन्द्र सिन्हा/ गरियाबंद :- राजिम विधानसभा के लोकप्रिय विधायक रोहित साहू के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत मालगांव के हाई स्कूल में पौधा रोपण किया गया और विधायक जी की दीर्घआयु के लिए भगवान से प्राथना किया, साथ जनपद सदस्य भीम निषाद व झनक सिन्हा ने विधायक रोहित साहू के निवास में पहुंचकर विधायक को पुष्प गुच्छ भेंट कर जन्मदिवस की बधाई प्रेषित किया।
वही ग्राम पंचायत मालगांव के हाई स्कूल में पौधा रोपण कार्यक्रम में उपस्थित जनपद सदस्य भीम निषाद जी, एवं ग्राम पंचायत मालगांव के सरपंच लखेंद्र ध्रुव जी, साथ ही शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विजय टांक जी, शाला प्रबंधन समिति के विधायक प्रतिनिधि झनक राम सिन्हा, भुनेश्वर निषाद, खुपचंद्र यादव, हाई स्कूल के प्राचार्य सतीश तिवारी जी और अन्य कार्यकर्ता भी शामिल हुए।