छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन पर धान का समर्थन मूल्य में कामता सोसाइटी में आज से धान खरीदी प्रारंभ। किसानों के चेहरे पर खुशियां!

0

सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

बलौदाबाजार जिले सिमगा ब्लॉक के कामता में आज 14 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी प्रारंभ कर दी गई है बलौदाबाजार जिले के सिमगा ब्लॉक के कामता धान खरीदी केंद्र में किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष चमपेश्वर साहू व स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा बाट और तराजू की पूजा के साथ धान खरीदी की शुरुआत की गई आपको बता दे प्रदेश के किसानों से धान खरीदी की योजना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता में हैं। इस वर्ष धान की खरीदी समर्थन मूल्य 3100 रू. प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की जाएगी। कार्यक्रम में कृषक व ग्रामीण रोहित साहू, छबिराम साहू, संतोष वर्मा ,सेवक वर्मा, अखिलेश वर्मा, चैनसिंह ध्रुव, प्रमोद साहू, संतराम साहू, हिंछा साहू, समिति प्रबंधक भगवती साहू की उपस्थिति में धान खरीदी प्रारंभ किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed