सरिया से भरी ट्रक पलटी होने की सुचना पर, बेमेतरा पुलिस को नीचे दबा मिला भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा
सरिया से भरी ट्रक पलटी होने की सुचना पर, बेमेतरा पुलिस को नीचे दबा मिला भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा
रंजीत बंजारे CNI NEWS बेमेतरा, 04 दिसम्बर 2025 :- बेमेतरा जिले में पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू के मार्गदर्शन में अपराध एवं मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।


इसी क्रम में दिनांक 03 दिसम्बर 2025 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस को जरिये मुखबिर से सुचना मिली कि ग्राम बैजी टोल प्लाजा के पास बेमेतरा से कवर्धा नेशनल हाईवे 30 रोड किनारे ट्रक किनारे CG 04 M 6804 खेत में पलटी हो गया है जिसमें सरिया भरा हुआ हैं ट्रक के डाला में 02 पैकेट नजर आ रहा है एवं ट्रक में कोई चालक नहीं है कि सूचना पर, उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन तथा एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा सूचना के अधार पर ग्राम बैजी टोल प्लाजा के पास पहुचकर देखा तो बेमेतरा से कवर्धा नेशनल हाईवे 30 रोड किनारे ट्रक क्रमांक CG 04 M 6804 खेत में पल्टा हुआ, जिसमें सरिया भरा हुआ है उक्त ट्रक के सरिया भरे डाला में सामने की ओर एक आसमानी रंग के फटे हुए प्लास्टिक बोरी में रखे फटे हुए पैकेट से मादक पदार्थ गांजा जैसा दिखाई दे रहा है जो सरिया से दबा हुआ है मौके से आरोपी ट्रक का चालक फरार है।
उक्त ट्रक को तलाशी लेने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 83 किलो 950 ग्राम जुमला कीमती करीबन 8,39,500/- रुपये, वाहन ट्रक क्रमांक CG04 M 6804 क्षतिग्रस्त कीमती करीबन 30 लाख रुपये, वाहन ट्रक क्रमांक CG04 M 6804 में भरा हुआ सरिया, मादक पदार्थ गांजा भरने में उपयोग किया गया 03 प्लास्टिक के बोरी को जप्त किया गया हैं। आरोपी वाहन ट्रक क्रमांक CG04M 6804 के फरार अज्ञात चालक अपने वाहन मे मादक पदार्थ गांजा अवैध परिवहन करते समय वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पलटी करना पाये जाने से अज्ञात आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट, 281 बीएनएस का अपराध घटित करना पाये जाने से मौके पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्य प्रारंभ की गई। प्रकरण में फरार अज्ञात चालक का पता तलाश जारी है।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक मयंक मिश्रा, सउनि जितेन्द्र कश्यप, प्रधान आरक्षक हेमंत साहू, आरक्षक पुरूषोत्तम कुम्भकार, इंद्रजीत पांडेय, राहुल यादव, मनीष मिश्रा सहित थाना बेमेतरा के सभी स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा!!
