श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था, रायपुर दीपावली मिलन समारोह
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।
रायपुर -गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था ,महिला मंडल, युवा मंडल रायपुर के द्वारा गायत्री मंदिर परिसर में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।मिलन समारोह में रायपुर ग्रामीण विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा एवं रायपुर पश्चिम विधायक श्री विकास उपाध्याय उपस्थित हुए ।


विधायक श्री विकास उपाध्याय ने सभी उपस्थित विप्रजनों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी।और सभी लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर प्रदेश के विकास में अपना योगदान देने के लिए सहयोग देने की बात कही ।
विप्र समाज के वरिष्ठ विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा ने सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी।
दीपावली का त्यौहार भगवान श्रीराम की लंका विजय के साथ ही माता जानकी और लक्ष्मण के साथ अयोध्या वापस लौटने पर उनके आने की खुशी में अयोध्या वासियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर उनका अभिनंदन किया गया था।
तब से ही यह त्यौहार मनाया जाता है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या विप्रजन उपस्थित रहे, सभी ने एक दूसरे को बधाई दी ।
कार्यक्रम के साथ ही सभी ने भोजन प्रसादी ग्रहण की ।
इस अवसर पर शामिल हुए,श्री प्रहलाद मिश्रा, ओमप्रकाश बावला, राम गोपाल जोशी, संजय शर्मा, प्रितीश शर्मा, बसंत तिवारी, नरेश शर्मा, डां. के.के.शर्मा, कुंजबिहारी शर्मा, लक्ष्मी नारायण शर्मा, दामोदर शर्मा, मनोज शर्मा, महेश शर्मा, प्रमोद शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा रवि शर्मा, मनोज शर्मा, प्रहलाद चौबे,
गिरीश जोशी, दिनेश शर्मा, अभिषेक शर्मा, अमितेश शर्मा
ओमप्रकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के विप्र opinion 0जन उपस्थित रहे । एवं महिला मंडल की ओर से श्रीमती प्रतिमा पुजारी, श्रीमती उषा पुजारी, श्रीमती प्रेम लता शर्मा, श्रीमती ममता शर्मा, श्रीमती आशा चौबे, श्रीमती मीनू शर्मा, श्रीमती रमा शर्मा, श्रीमती संध्या शर्मा, श्रीमती आरती शर्मा, श्रीमती राजलक्ष्मी शर्मा,श्रीमती स्वाति जोशी सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed