पड़ोसी ने नई बाइक पर थूका तो युवक ने उसका गला ही रेत दिया

0

खरोरा रोहित वर्मा

पड़ोसी ने युवक की नई बाइक पर थूका तो युवक इतना क्रोधित हो उठा कि उसने पड़ोसी का गला हसिया से काट दिया। आरोपी का कहना है कि वह मेरी ज्यादा तनख्वाह से जलता था। जब मैंने नई बाइक खरीदी तो वह उस पर थूक रहा था। इसलिए गुस्से में मैंने मर्डर कर दिया।

मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। खरोरा थाना प्रभारी दीपक पासवान ने बताया कि मुरा गांव निवासी आरोपी मनोज साहू (20) और रंजीत साहू (48) दोनों पड़ोसी थे। दोनों जेसीबी ड्राइवर हैं। बुधवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे दोनों के बीच बहस किसी बात पर बहस हो गई। दोनों घर के सामने लड़ने लगे। मनोज ने गाली-गलौज करते हुए
अपने घर से हसिया लाकर उस पर हमला कर दिया। कंधे के पास भी हसिए से वार किए। हमले के बाद वो बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर गया। उसके शरीर से तेजी से खून बहने लगा। इस दौरान आरोपी घबरा कर घर के अंदर घुस गया। आसपास के लोगों को जब घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने जब आरोपी मनोज से पूछताछ की, तो उसने बताया कि उसकी 17 हजार रुपए तनख्वाह है। इस बात से रंजीत चिढ़ता था कि उसे कम पेमेंट मिलती है। इसके अलावा होली में मनोज ने नई बाइक खरीदी थी। रंजीत ने चिढ़कर अचानक थूक दिया। यह बात मनोज को बुरी लग गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed