मोहला-मानपुर विधायक मंडावी ने गांव-गांव जाकर बताई कांग्रेस की चुनावी गारंटी भूपेश बघेल के पक्ष में मांग रहे समर्थन, कांग्रेस को बताया देश हितैषी पार्टी

0

मोहला-मानपुर विधायक मंडावी ने गांव-गांव जाकर बताई कांग्रेस की चुनावी गारंटी भूपेश बघेल के पक्ष में मांग रहे समर्थन, कांग्रेस को बताया देश हितैषी पार्टी

मोहला: मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी करिया गोंदी, संबलपुर, डोकला, सरोली, खड़गांव, भटगांव, हथरा, चाहचीगुंडरा, वाको, दिघवाड़ी तथा मूनगाडीह में नुक्कड़ सभा को संबोधित किए।

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर विधायक मंडावी लगातार गांव-गांव जाकर नुक्कड़ सभा के माध्यम से चुनाव प्रचार कर रहे है जहां हर गांव में भूपेश बघेल के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे। कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र को लोगों को बता रहे है तथा छग में कांग्रेस सरकार के दौरान मोहला मानपुर विधानसभा में कराए गए कार्यक्रमों के बारे में बता कर कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने हेतु प्रेरित कर रहे है।

विधायक ने कहा की कांग्रेस जनहितैषी पार्टी है, कांग्रेस की सरकार ने पूर्व में भी केंद्र में रहते हुए कई जनकल्याणकारी योजनाएं लाई थी जिससे लोगो के जनजीवन में क्रांतिकारी बदलाव आया था ये कार्य केवल कांग्रेस सरकार कर सकती है, अभी भी हमने 5 मुख्य गारंटी दिया है जिसमे नारी शक्ति को सालाना 1 लाख रुपए की राशि प्रदान किया जाएगा, बेरोजगार यूवाओ को रोजगार दिया जायेगा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन की मानदेय दुगुना किया जायेगा। किसान वर्ग एवं श्रमिक वर्ग के आर्थिक, सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करेगी। मोदी ने तो 10 साल में देश को भ्रष्टाचार, बेरोजगारी तथा महंगाई के गढ्ढे में धकेल दिया है। उन्होंने जन मानस से आगामी 26 अप्रैल को पंजा छाप के मुहर में बटन दबाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस सईदा खान, प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी देवानंद कौशिक, बालचंद कोरेटी, मन्नू राणा, कविता राणा, सुब्बू राम टोपा, तिलक तुमरेती, ललित ठाकुर, राजाराम मंडावी सहित कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed