महिला मोर्चे के धुआंधार प्रचार अभियान को मिल रहा है जबरदस्त जनसमर्थ

जिला ब्यूरो सुरेंद्र मिश्रा
बिलासपुर /कोटा विधानसभा मे
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शालनी राजपूत व हिना सिंह जूदेव ने कोटा विधानसभा छेत्र में भाजपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को विजयी बनाने के लिए जन समर्थन यात्रा का कारवां लेकर घर-घर पहुंची।
महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ हिना सिंह जूदेव के धुआंधार प्रचार अभियान को खासा जनसमर्थन मिल रहा है।

भाजपा के समर्थन महिलाओं की टोली प्रचार के दौरान क्षेत्र में विशेषकर महिलाओं से शहर में बढ़ती गुंडागर्दी, नशाखोरी, शराबखोरी एवं असुरक्षा के संबंध में जागरुक करते हुए वर्तमान सरकार के प्रयासों को पर्याप्त नाकाफी बताने में सफल हो रही है।
बेटी बचाओ आंदोलन, उज्जवला गैस योजना, आवास योजना में महिलाओं को मालिकाना हक, महिलाओं का आरक्षण बिल, परिवार की सुरक्षा, बिजली, सड़क पानी की उपलब्धता, महामारी से बचाव बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य आदि विषयों पर, प्राकृतिक धरोहरों का संरक्षण, संस्कृति का संवर्धन की जरूरतों पर राज्य कि कांग्रेस सरकार के द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने से छत्तीसगढ़ में महिलाओं की दशा में गिरावट आई है।
भाजपा की सरकार बनने पर महिला सशक्तिकरण के वास्तविक प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री गायत्री साहू पवित्रा साहू श्यामा बाई सवाना बाई सीमा अनत्त संजू यादव मनीष कौशिक आदि शामिल रहे।
