ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन की अंतिम तिथि 30 जून, पंजीकृत श्रमिकों को मिलेगा 2 लाख रुपये का बीमा लाभ

0

बलौदाबाजार-भाटापारा, 6 जून 2025: भारत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन की अंतिम तिथि 30 जून 2025 तक बढ़ा दी गई है। इस पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों को दुर्घटना में मृत्यु या स्थायी विकलांगता की स्थिति में 2 लाख रुपये तक का बीमा लाभ मिलेगा।

श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों को निम्नलिखित स्थितियों में लाभ दिया जाएगा:

  • 2 लाख रुपये: दुर्घटना में मृत्यु, दोनों आँखों/हाथों/पैरों की स्थायी क्षति, या एक हाथ व एक पैर (या एक आँख व एक हाथ/पैर) की स्थायी अपूरणीय क्षति।
  • 1 लाख रुपये: एक आँख या एक हाथ/पैर की स्थायी अपूरणीय क्षति।

आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज:-

  • आधार कारड, ई-श्रम कार्ड
  • मृत्यु प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR), पोस्टमार्टम रिपोर्ट
  • उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र (न्यायालय द्वारा जारी)
  • बैंक खाता विवरण

आवेदक श्रम विभाग कार्यालय में संबंधित दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए **श्रम विभाग, बलौदाबाजार** के दूरभाष नंबर **07727796161** पर संपर्क करें।

इस योजना का लाभ उठाने के लिए श्रमिकों को 30 जून 2025 से पहले ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण अवश्य कराना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *