खैरागढ़-बड़ी राहत: आधा दर्जन वार्डों में निस्तारी की समस्या बनी हुई थी, भूजल स्तर में भी सुधार होगा

0

पिपरिया नदी को भरने छिंदारी बांध से छोड़ा गया पानी सप्ताह भर बाद पहुंचा शहर,

खैरागढ़। गर्मी के दौरान शहर में जलस्तर घटने और निस्तारी की समस्या से जूझ रहे नदियों में पिपरिया नदी को भरने छिंदारी बांध से सप्ताह भर पहले छोड़ा गया पानी अब शहर पहुँच गया है। पिपरिया नदी के शहर में आधा दर्जन से अधिक वार्डों के लोग बड़ी संख्या में निस्तारी करते है। कलेक्टर के आदेश के बाद सप्ताह भर पहले ही जलसंसाधन विभाग ने हिंदारी बांध से शहर के लिए पानी छोड़ा जो शहर के राजफेमली स्थित एनीकट तक पहुँच गया है।शहर के पिपरिया नदी में पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर में राहत की उम्मीद बढ़ गई है तो दूसरी ओर निस्तारी सहित मवेशियों के पेयजल का संकट भी दूर हुआ है। जलसंसाधन विभाग ने पिपरिया नदी को भरने 0.35 क्यूसेक पानी छोड़ा है। कम पानी छोड़े जाने के चलते इसकी रफ्तारी धीमी रही। जिसके चलते शहर पहुँचते सप्ताह भर का समय लग गया है।

आधे शहर में जलस्तर गिरा,

लगातार बढ़ती गर्मी के प्रकोप का असर बढ़ रहा है। ऐसे में पिपरिया नदी को छोड़ आमनेर और मुस्का नदी में जलभराव की व्यवस्था नहीं होने से दोनों नदियों में पानी नहीं है। दोनों नदियां केवल बारिश के भरोसे ही है। शहर में दोनों नदियों में एनीकट बनाकर बारिश का पानी रोकने व्यवस्था बनाई गई है। लेकिन गर्मी के पहले ही सूख चुकी दोनों नदियों में पानी नहीं है। इसके चलते आधे से ज्यादा शहर में जलस्तर गिरने, पेयजल समस्या हर साल गर्मी में बढ़ जाती है। इन दोनों नदियों को भी गर्मी के दौरान जलभराव की व्यवस्था बनाए जाने के बाद ही शहर के जलस्तर में सुधार की गुंजाइश हो पाएगी।

सप्ताह भर की देरी, बारिश के पहले समस्या दूर हुई

छिंदारी बांध से पानी छोड़े जाने के बाद शहर में बड़ी राहत है। पिपरिया नदी लबालब हो गई है। गर्मी में शहर का जलस्तर घटने के परेशानी बढ़ गई है। आमनेर, मुस्का के साथ साथ पिपरिया नदी भी पूरी तरह सूख गई है। आम लोगो को निस्तारी, मवेशियों को पानी पीने की जगह नहीं बची थी। पिपरिया नदी को ही भरने भर की व्यवस्था छिंदारी जलाशय से पूरी होती है। बाकी आमनेर, मुस्का नदी को बारिश के भरोसे ही रहना पड़ता है। हर साल की तरह इस बार पिपरिया को भरने सप्ताह भर की देरी से पानी छोड़ा गया है। चुनाव में अधिकारियों के व्यस्त रहने के चलते इसमे देरी होना बताया जा रहा है। लेकिन पिपरिया नदी में पानी भराव से शहर के पिपरिया, मोगरा, लालपूर, राजफेमली, बरेठपारा, ठाकुरपारा, धरमपूरा, शनिमंदिर इलाके को बड़ी राहत मिली है। जलभराव से इन इलाको में गर्मी में जलस्तर घटने के चलते बंद हो चुके निजी और व्यवसायिक बोरपंप चालू हो पाएगें। तो दूसरी ओर इन वार्डों के लोगो को निस्तारी और मवेशियों के पीने के लिए पानी की सुविधा मिलेगी।

छिंदारी बांध से शहर के पिपरिया नदी को भरने 0.35 क्यूसेक पानी सप्ताह भर पहले छोड़ा गया है। पिपरिया नदी में जलभराव हो चुका है। इस साल सप्ताह भर की देरी से पानी छोड़ा गया है। जलस्तर बढ़ने सहित निस्तारी की सुविधा मिलेगी ।

वीरेन्द्र मरकाम,

ईई जलसंसाधन विभाग खैरागढ़

सीएनआई न्यूज खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *