राज्योत्सव के प्रथम दिवस पद्मश्री डॉ. भारती बंधु की प्रस्तुति से झूम उठा कवर्धा

0

राज्योत्सव के प्रथम दिवस पद्मश्री डॉ. भारती बंधु की प्रस्तुति से झूम उठा कवर्धा

सुमधुर गजल और सुफी गीतों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

कवर्धा, 03 नवम्बर 2025। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के प्रथम दिवस का मुख्य आकर्षण पद्मश्री डॉ. भारती बंधु का सुफी और लोक संगीत से सजा शानदार प्रस्तुति रहा। आचार्य पंथ श्री गृथमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में हजारों की संख्या में दर्शकगण उपस्थित रहे। डॉ. भारती बंधु ने अपनी मधुर आवाज में “धीरे हाको राम गाड़ी वाला”, “छाप तिलक सब छीने रे मौसे नैना मिलई के” जैसी प्रसिद्ध गजलें और सुफी गीत प्रस्तुत कर ऐसा सुरमयी वातावरण निर्मित किया कि दर्शक मंत्रमुग्ध होकर झूम उठे।

उनकी प्रस्तुति में भक्ति, प्रेम और मानवीय संवेदनाओं की गहराई ने सभी के हृदय को स्पर्श किया। राज्योत्सव के पहले ही दिन कवर्धा का सांस्कृतिक मंच छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू, लोक कला और संगीत की सरगम से गूंज उठा। मंच पर उपस्थित अतिथियों और दर्शकों ने भारती बंधु की सराहना करते हुए लंबे समय तक तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर राज्योत्सव के अवसर पर आकर्षक प्रकाश व्यवस्था, लोक कला प्रदर्शनी, और विभिन्न स्टॉलों ने भी वातावरण को उत्सवमय बना दिया। संध्या का समापन छत्तीसगढ़ी जयघोष और रंगारंग आतिशबाजी के साथ हुआ।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed