कलयुगी बेटा ने पीटा मां को

0

जिला सिवनी मध्यप्रदेश
सिवनी: कलयुगी बेटा ने पीटा मां को
सी एन आई न्यूज सिवनी। एक कलयुगी पुत्र ने अपनी वृद्ध मां की निर्ममतापूर्वक पिटाई कर दिया। किराए के घर में रह रहे अपने छोटे बेटे के घर से मां अपने निजी घर जहां दो बेटे रहते हैं वहां गेहूं लेने शुक्रवार को गई थी। अनाज व अन्य हिस्सा देने से नाराज कलयुगी मजले बेटे ने वृद्ध मां को हाथ व लाठी से जमकर पिटाई कर दिया। जख्मी मां का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 62 वर्षीय वृद्ध मां श्यामा कुशवाहा पति स्वर्गीय मनुवा प्रसाद कुशवाहा का मकान बिंझावाड़ा में है। मां के नाम पर खेती व मकान है। वहीं श्यामा के तीन बेटे व दो बेटी हैं जिसमें सबसे छोटा बेटा अविवाहित है। पढ़ाई कर रहे छोटे बेटे विकास के किराए के घर से शुक्रवार को दोपहर मां गेंहू लेने बिंझावाड़ा पहुंची। जहां उसके दो बेटे मुकेश व जितेंद्र कुशवाहा रहते हैं।
जहां इस बात से नाराज मंझले बेटे जितेंद्र ने मां के ऊपर हाथ उठा दिया। कलयुगी बेटा मां को घर पर मारते हुए बाहर निकाल कर भी पिटाई करने से नहीं चूका। जख्मी हालत में लोगों ने उपचार के लिए वृद्ध को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *