सांसद श्री संतोष पाण्डेय की उपस्थिति में आकांक्षी जिला के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने संपूर्णता अभियान कार्यक्रम का शुभारंम

0

सांसद श्री संतोष पाण्डेय की उपस्थिति में आकांक्षी जिला के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने संपूर्णता अभियान कार्यक्रम का शुभारंम

– आकांक्षी जिला अंतर्गत सर्वांगीण विकास तभी होगा जब हम शारिरिक, मानसिक रूप से सशक्त होगें- सांसद श्री संतोष पाण्डेय

–  जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि, सामाजिक विकास के क्षेत्र में लक्ष्य अर्जित करने संपूर्णता अभियान कार्यक्रम का उदेश्य

– 30 सितंबर तक चलेगा लक्ष्य को प्राप्त करने मुहिम

         मोहला 18 जुलाई 2024। भारत सरकार नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिला अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संपूर्णता अभियान कार्यक्रम आज जिले के मानपुर वि.ख. के स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित किया गया। भारत सरकार नीति आयोग द्वारा जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को आकांक्षी जिला के लिए चयनित किया गया है। जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, सामाजिक विकास के लक्ष्य को शतप्रतिशत प्राप्त करने के लिए 30 सितंबर तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य संपूर्णता के साथ शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने हेतु मुहिम चलेगा। इसके अंतर्गत तीन माह के समस्त गर्भवती माताओं को प्रसव पूर्व देखभाल की व्यवस्था किया जायेगा। पूरक पोषण आहार सभी गर्भवती माताओं को प्राप्त हो, इस दिशा में कार्य किया जायेगा। सभी बच्चों का टीकाकरण, क्षेत्र के सभी नागरिकों की बीपी शुगर की जांच, स्कूलों में बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराना, उन्नत कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों को सॉयल हेल्थ कार्ड वितरित करना, महिला समूह को रिवाल्विंग फंड्स उपलब्ध कराना है। इन निर्धारित लक्ष्य को संपूर्णता के साथ पूर्ण कर विकसित भारत के संकल्प को पूरा किया जाना है।


          राजनांदगांव लोकसभा सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने मां सरस्वती की छायाचित्र में द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि जिले के सभी आम नागरिक को संपूर्णता अभियान कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भागीदारी लेने कहा। उन्होंने कहा कि आकांक्षी जिला अंतर्गत जिले का सर्वांगीण विकास तभी होगा जब हम शारिरिक, मानसिक रूप से सशक्त होगें। महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण पर विशेष देखभाल पर जोर दिया। कृषि को आधुनिक तकनीकी से जोडऩे के लिए मृदा परीक्षण किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा की स्वस्थ्य तन और स्वच्छ वातावरण बनाये जाने के लिए निर्धारित इन छह बिंदुओं पर शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने की आवश्यकता है। जिसकी कमी है उसकी पूर्ति के लिए सर्वांगीय उन्नति के तहत यह अभियान चल रहा। सांसद श्री पाण्डेय ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकगणों को सम्पूर्णता की शपथ दिलाया। उन्होंने सरकार की मंशा स्पष्ट करते हुए कहा कि समाज को विकसित करने और क्षेत्र के कल्याण के लिए आकांक्षी ब्लॉक के अंतर्गत यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर जिला प्रशासन के अधिकारीयों को संपूर्णता ज्योति मसाल भेंट किया। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को सामग्री, बच्चों को बुक, पोषण आहार, आयुषमान कार्ड, स्वायल हेल्थ कार्ड का वितरण किया गया। इस अवसर पर सम्पूर्णता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक आगे आयें और शासन की योजनाओं का लाभ लें।


        इस अवसर पर जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शासन जब कोई योजना, नीति लेकर आता है, इसका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना और उससे लाभान्वित करना होता है। योजनाओं के क्रियान्वयन में जो कमियां होती है। उसे दूर कर लक्ष्य को पूरा किया जाना होता है। उन्होंने इस अभियान का उद्देश्य बताते हुए कहा कि गर्भवती माता के लिए शुरुआत का 3 माह महत्वपूर्ण समय होता है। इस अवधि में गर्भवती माताओं की विशेष देखभाल की जरूरत होती है।  विशेष खान-पान और पोषण आहार से स्वस्थ शिशु का जन्म होता है। उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में खानपान के दुष्प्रभाव से सामान्य तौर पर बीपी शुगर का खतरा बढ़ रहा है। इस अभियान के अंतर्गत गर्भवती माताओं की जांच और विशेष पोषण आहार उपलब्ध कराया जाएगा। बीपी शुगर के मरीजों को चिन्हित कर उसके उपचार की व्यवस्था किया जाएगा। बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण किया जाएगा। किसानों के भूमि का मृदा परीक्षण कर स्वायल हेल्थ कार्ड वितरित किया जाएगा। स्कूल में बुनियादी सुविधा मुहैय्या कराया जाएगा।


         इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने कहा कि भारत सरकार नीति आयोग द्वारा जिला मोहला-मानपुर-अं.चौकी को आकांक्षी जिला चिन्हित किया गया है। कलेक्टर ने आगे कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण के क्षेत्र में जिले में बड़े पैमाने पर कार्य करने की आवश्यकता है। कलेक्टर ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बुनियादी सुविधा मुहैय्या कराया जाकर बच्चों का कल्याण किया जाएगा। किसानों के भूमि का मृदा परीक्षण कर आवश्यक पोषक तत्व की कमी के आधार पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नीति आयोग द्वारा प्रतिमाह आकांक्षी ब्लॉक और जिला के अंतर्गत किये गये कार्यों की समीक्षा की जाती है। कलेक्टर ने संपूर्णता अभियान को सफल बनाने के लिए महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।


            इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री हेमेंद्र भुआर्य ने संपूर्णता अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के शुभारंभ के पूर्व स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा बड़ी संख्या में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से संपूर्णता अभियान को सफल बनाने के लिए नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए पोस्टर प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में परियोजना निदेशक श्री हेमंत ठाकुर, एसडीएम मानपुर अमितनाथ योगी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिकगण, जिला प्रशासन के अधिकारीगण, बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *