महासमुंद जिले के शासकीय विद्यालयों में कक्षा चौथी में प्रश्न पूछा गया मोना के कुत्ते का नाम क्या है तो विकल्प में राम भी लिखा है। यह कैसा प्रश्न? आस्था पर ठेस क्यों?

0

महासमुंद जिले के कक्षा चौथी के अंग्रेजी प्रश्न पत्र में एक अजीबोगरीब प्रश्न पूछा गया। मोना के कुत्ते का नाम क्या है इसमें चार विकल्प दिए गए थे जिसमें चौथा विकल्प राम लिखा था यह विकल्प हिंदू धर्म को नीचा दिखाने के लिए लिखा गया था ऐसा लगता है क्योंकि जिसने इस प्रश्न पत्र को बनाया है उसे यह नहीं मालूम होगा की इस पूरी दुनिया में किसी भी कुत्ते का नाम राम नहीं हो सकता परंतु विकल्प क्यों ऐसा लिखा गया यह बहुत बड़ा प्रश्न है और इस प्रश्न को जिसने छाप और जिसने बनाया दोनों दोषी हैं जिला शिक्षा अधिकारी से प्रश्न पूछने पर उन्होंने कहा कि इसका जवाब में कई पत्रकारों को दे चुका हूं यह प्रिंट करने वाले की गलती है प्रिंट करने वाले को जैसा प्रश्न दिया जाएगा वैसा वह छाप कर ब्लूप्रिंट बनाकर भेजता है तो क्या यह संभव है की ब्लूप्रिंट में भी उसे पकड़ नहीं पाया इस बड़ी गलती को देखा नहीं गया या नजर अंदाज किया गया बहुत सारे सवाल है धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाला यह सवाल अब यह देखना होगा कि यह किस प्रकार गाज गिरती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *