जनपद पंचायत सिमगा में सचिव संघ द्वारा नए सीईओ का सम्मान, पुराने को दी गई विदाई।

0

ओंकार साहू की रिपोर्ट

सिमगा जनपद पंचायत में नव पदस्थ सीईओ सीपी मनहर का स्वागत एवं पुराने सीईओ अमित दुबे का विदाई समारोह का आयोजन सिमगा के सचिव संघ द्वारा किया गया। कार्यक्रम जनपद पंचायत सभागार में आयोजित किया गया।

सचिव संघ द्वारा दोनों सीईओ का साल श्रीफल देकर सम्मान किया गया,साथ ही उपहार भी दिया गया। सचिव संघ के पदाधिकारियों ने पुराने सीईओ अमित दुबे के साथ अपने कार्यों का बखान किया गया। उनके साथ किए गए कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी गई और अपने अनुभव साझा किए।

उक्त कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष गोपाल शुक्ला, सभापति चंद्रप्रकाश टोंडे जी , जिला सदस्य प्रतिनिधि आनंद बंजारे, मंडल अध्यक्ष नारायण साहु, एडिशनल सीईओ गेंडरे, आर बी पाण्डेय, हरिचन्द्र sahu, सचिव संघ अध्यक्ष जोहान दास भारती, सचिव राजेश बंजारे, सुरेश कुमार, अमरनाथ मनहरे, वीरेंद्र साहू, अवध साहू, कैलाश गोस्वामी, ठगन बारले, मुकेश निषाद, यशवंत तिवारी, मालिक राम साहू आदि उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed