डां.कुंजबिहारी शर्मा का राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर हबीब तनवीर सम्मान (रंगकर्मी) क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए उपराष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया
रायपुर- छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पांच दिवसीय भव्य आयोजन किया गया, समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन जी द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाले विभूतियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, समेत अनेक अतिथि मौजूद रहे। गौड़ब्राह्मण समाज के डां.कुंजबिहारी शर्मा को हबीब तनवीर (रंगकर्म) क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया । श्रीगौड़ब्राह्मण समाज द्वारा उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। डां.कुंजबिहारी द्वारा सभी का आभार प्रकट किया ।
