छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 – तीन दिवसीय राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ

0

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 – तीन दिवसीय राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ

छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री विशेषर पटेल ने दीप प्रज्जवलित कर राज्योत्सव का विधिवत किया शुभारंभ

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर हो रहा रजत महोत्सव का आयोजन

पद्मश्री डॉ भारती बंधु का कबीर भजन और सूफी गायन रहा कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण

राज्योत्सव में दर्शकों ने छत्तीसगढ़ी कार्यक्रमों का लिया आनंद कवर्धा, 02 नवम्बर 2025। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर आचार्य पंथ श्री गृथमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में तीन दिवसीय राज्योत्सव रजत महोत्सव का आज भव्य आगाज हुआ।

शाम 5 बजे से छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति, लोककला और परंपराओं की खुशबू से मैदान महक उठा। कलाकारों ने छत्तीसगढ़ की लोकधुनों, रीति-रिवाजों और पारंपरिक नृत्यों की रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री विशेषर पटेल ने छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर राज्योत्सव का विधिवत शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार चंद्रवंशी ने की। कार्यक्रम में जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्री कैलाश चंद्रवंशी, पूर्व संसदीय सचिव डॉ सियाराम साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री राम कुमार भट्ट, श्री बीरेंद्र साहू,

नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री पवन जायसवाल, अध्यक्ष जनपद पंचायत कवर्धा श्रीमती सुषमा बघेल, श्री नितेश अग्रवाल, श्री मनीराम साहू, डॉ आनद मिश्रा, पार्षद श्री अजय ठाकुर, श्री योगेश चंद्रवंशी, श्री दीपक सिन्हा, श्री संजीव कुर्रे, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्री अजय कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed