डॉ. दौलतराम पाल का एक वर्ष पूर्ण, क्षेत्र एवम ग्रामवासियों का जताया आभार

0

बलौदाबाजार जिला सिमगा के जनपद सदस्य एवं जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल ने अपने एक वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर क्षेत्र की जनता के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह एक वर्ष उनके लिए सेवा, समर्पण और जनविश्वास की परीक्षा का काल रहा, जिसमें जनता के सहयोग, आशीर्वाद और अटूट विश्वास से विकास के अनेक महत्वपूर्ण कार्यों को गति मिली।
डॉ. पाल ने बताया कि जनपद क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, ग्रामीण विकास कार्यों में तेजी, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु निरंतर प्रयास किए गए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की उन्नति, पारदर्शी कार्यप्रणाली और सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है तथा भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य जारी रहेगा।
अपने संदेश में उन्होंने देवतुल्य जनता जनार्दन, सम्मानित अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं समस्त कार्यकर्ताओं का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा, “आपका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। मैं सदैव आपकी सेवा में समर्पित और तत्पर रहूँगा।”
एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का वातावरण देखा गया। क्षेत्रवासियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए आगामी वर्षों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed