जिले भर में उत्साह एवं खुशी से मनाया जा रहा हर घर तिरंगा कार्यक्रम
राजनांदगांव 10 अगस्त 2024। जिले भर में हर घर तिरंगा कार्यक्रम अंतर्गत जनसामान्य में उत्साह एवं खुशी है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक पैमाने पर नागरिकों की सहभागिता दिखाई दे रही है। इस अभियान में महिलाएं भी प्रसन्नता से शामिल हो रही गया। हर घर फहराए तिरंगा का यह संदेश खेतों में, चौक-चौराहों, गली-गली, मोहल्ले तक पहुंच रहा है।
क्रमांक 52- उषा किरण ———————
नशामुक्त भारत अभियान के तहत 12 अगस्त को दिलाई जाएगी नशामुक्ति प्रतिज्ञा
राजनांदगांव 10 अगस्त 2024। नशामुक्त भारत अभियान के तहत 12 अगस्त 2024 को सुबह 9 बजे विकसित भारत मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र की थीम पर सभी विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, अधिकारी-कर्मचारियों एवं जनसामान्य को नशामुक्ति प्रतिज्ञा दिलाई जाएगी।