सोने की चैन चोरी करने वाले गिरोह के आठ आरोपिया जेल दाखिल

0

सोने की चैन चोरी करने वाले गिरोह के आठ आरोपिया जेल दाखिल

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर – आटो में बैठकर यात्रा करने वाले यात्रियों का ध्यान भटकाकर उनके गले से सोने की चैन चोरी करने वाले गिरोह के आठ महिला आरोपिया को सिविल लाईन पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस मामले का खुलासा करते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह ने बताया प्रार्थिया निवासी जयपाल साकेत अपार्टमेन्ट अग्रसेन चौक बिलासपुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि गत दिवस 09 अप्रैल के दोपहर करीब सवा बजे अग्रसेन चौक से सवारी आटो में बैठी। थोड़ा आगे जाने पर काली साड़ी पहनी महिला अन्य साथियो के साथ बस स्टेण्ड जाने के लिये बैठ गयी। उसमे से एक महिला प्रार्थिया को धक्का मारकर साईड करते हुये प्रार्थीया के पैर के पंजे को अपने पंजे से दबाई जिससे प्रार्थिया का घ्यान अपने पैरों के तरफ गया। ठीक उसी समय दुसरी महिला उल्टी करने का बहाना करी इसी दौरान अन्य महिला साथी द्वारा प्रार्थिया के गले की सोने की चैन को काटकर चोरी कर लिया। महिला एवं उसके साथ की सभी महिलाये पुराना बस स्टैण्ड में उतर गई। प्रार्थीया उसी आटो में बैठकर अपने दुकान श्याम टाकिज पहुंची और दुकान में पहुंचने पर देखी कि गले में पहनी सोने की चैन और लाकेट वजनी करीब 17 ग्राम चोरी हो गया । तब उस महिलाओ के उपर शंका होने की रिपोर्ट थाना सिविल लाईन में दर्ज कराई थी। इसी प्रकार प्रार्थीया निवासी चड्डा बाड़ी नेहरू नगर की अपनी सहेली के साथ मगरपारा से आटो लेकर गोलबजार की ओर जाने के लिये निकली थी उसी दौरान मगरपारा चौक के पास अज्ञात महिलाये आटो में बैठी व प्रार्थिया के साथ उसी प्रकार प्रार्थिया के पैर को दबाकर धक्का मारकर प्रार्थिया का ध्यान भटकाकर महिलाओं के गिरोह द्वारा प्रार्थिया के चैन वजन करीब 22 ग्राम को चोरी कर लिया गया। प्रार्थीया जब बाजार पहुंची तो अपना गला चेक करने पर पता चला कि सोनी की चैन चोरी हो गया है जिसकी रिपोर्ट थाना सिविल लाईन में दर्ज कराई। उक्त दोनो प्रकरणों के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर राजनेश सिंह को अवगत कराया गया। जिनके द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर उमेश कश्यप एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एससीयू अनुज कुमार व नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिविल लाइन उमेश प्रसाद गुप्ता (भापुसे.) को आरोपीयों को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु आदेशित किया गया। अज्ञात आरोपीयों के पता तलाश हेतु थाना सिविल लाईन एवं एसीसीयू से अलग अलग टीमो का गठन किया गया। जिनके द्वारा आरोपीयों की पता तलास हेतु संदिग्ध स्थानों बस स्टेण्ड, डेरों, व रेलवे स्टेशन को चेक करने हेतु कई टीमे भेजी गई जिन्हे संदेही बिन्दु बाई मिली। जिससे पुछताछ करने पर घटना को अपने अन्य सात साथियों के मिलकर घटित करना बताई। जिनसे पुछताछ कर प्रकरण की मशरूका 02 नग सोने की चैन को बरामद किया गया। धारा सदर अपराध पाये जाने से पुलिस ने सभी महिला आरोपिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इनके द्वारा भागवत कथा के दौरान भीड़ का लाभ उठाकर सोने की चैन चोरी करने की योजना थी। प्रकरण की सफलता पर एसपी रजनेश सिंह द्वारा थाना सिविल लाईन व एसीसीयू टीम के प्र.डी.एस.पी.ठाकुर गौरव सिंह निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य, सहायक उपनिरीक्षक मीना ठाकुर, अमृत साहू, अवधेश सिंह, राजेशधर दीवान, प्रधान अरक्षक देवमून पहूप, आरक्षक निखिल जाधव, बोधूराम, अतुल सिंह, अविनाश काश्यप, आशीष राठौर, महिला आरक्षक छंदा वैष्णव, ओम वैष्णव, प्रिति वर्मा, आशा नेताम, सुनीता मण्डावी, हेमलता उरांव की प्रशंशा की है।

गिरफ्तार महिला आरोपीगण –

बिन्दु देवी पति संजय कुमार उम्र 35 वर्ष , रिता देवी पति सुनील कुमार उम्र 40 वर्ष , श्रीमति पूजा देवी पति विनोद कुमार उम्र 30 वर्ष , प्रिति देवी पति आजाद कुमार उम्र 22 वर्ष , अनिता देवी पति संजय कुमार उम्र 25 वर्ष , सविता देवी पति अजय कुमार उम्र 21 वर्ष , शालू पिता संजय उम्र 19 वर्ष और आरती कुमारी पिता सुनील कुमार उम्र 20 वर्ष सभी निवासी – ग्राम सिघरा नई बस्ती थाना झुसी जिला इलाहाबाद (उ.प्र.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *