तिल्दा नेवरा मुस्लिम जमात के द्वारा ईद उल अजहा की नमाज अदा किया गया

0

तिल्दा-नेवरा,

तिल्दा नेवरा मुस्लिम जमात के द्वारा ईद उल अजहा की नमाज अदा किया गया

आज देशभर में ईद उल अजहा का पर्व मनाया जा रहा है | दुनिया भर के मुसलमानो द्वारा पैगंबर इब्राहिम के बलिदान को याद करते हुए इस दिन बकरे की कुर्बानी देते हैं| ईद उल अजहा मुस्लिम समुदाय के खास त्यौहारों में से एक है| ईद उल अजहा के पर्व को बलिदान का प्रतीक माना गया है| इस दिन लोग दोस्त रिश्तेदारों के साथ प्यार बांटते हैं| वही तिल्दा नेवरा के मुस्लिम जमात के द्वारा नमाज अदा की जा रही है | ईद उल अजहा यानी बकरीद का त्यौहार इस्लाम धर्म का दूसरा सबसे बड़ा त्यौहार है, जो ईद उल फितर के 70 दिन बाद मनाया जाता है | मीठी ईद के बाद मुसलमानों का यह सबसे प्रमुख त्यौहार होता है, इसमें हर काबिल मुसलमान अल्लाह ताला को खुश रखने के लिए बकरे की कुर्बानी अदा करता है, कुर्बानी का प्रतीक कहा जाने वाला यह त्यौहार बकरे की कुर्बानी के साथ-साथ तमाम बुराइयों को भी त्यागने का संदेश देता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *