आम आदमी के रोजमर्रा की उपयोग में आने वाली चीजें में जीएसटी कम होने से किचन के खर्च में आएगी कमी, होगी भारी बचत :- किरण रविन्द्र वैष्णव
छुरिया:- राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में बड़ी कटौती के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की सराहना की। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वैष्णव ने कहा कि GST में कभी को कर सुधारों की दिशा में एक मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इस कदम से सभी वर्गों को लाभ होगा। ‘रोटी, कपड़ा और मकान’ से जुड़ी आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की कीमतें कम हो जाएँगी। साथ ही आम आदमी के रोजमर्रा की उपयोग में आने वाली चीजें में जीएसटी कम होने से किचन के खर्च में आएगी कमी, होगी भारी बचत होगी ।श्रीमती वैष्णव ने बताया कि जीएसटी सुधारों का लक्ष्य, मध्यम वर्ग, किसान और गरीब हितैषी होने के साथ-साथ देश में जीवन और व्यापार को आसान बनाना था। यह केवल श्री मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण ही संभव हो पाया है।इस तिमाही में विनिर्माण क्षेत्र में 7.8% की वृद्धि दर्ज किए जाने का उल्लेख करते हुए, श्रीमती वैष्णव ने कहा कि पहले किसी ने नहीं सोचा था कि उपभोक्ता मूल्य मुद्रास्फीति 1.5% होगी, जो आठ वर्षों में सबसे कम है। उन्होंने कहा, “किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि हम सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बन जाएँगे, जीएसटी सुधार एक बड़ा बदलाव और “खुशियों का पिटारा” हैं। यह बदलाव आम आदमी के जीवन को खुशहाल करने वाले और व्यापार उद्योग को नई गति देने वाले हैं। इससे न सिर्फ लोगों की बचत में ऐतिहासिक बढ़त होगी, बल्कि जीएसटी कानूनों के सरलीकरण से अब व्यापारी भी अधिक सुगमता के साथ अपना कार्य कर सकेंगे।
सीएन आई न्यूज के लिए विजय निषाद की रिपोर्ट
