सीता देवी की द्वितीय पुण्यतिथि पर वृद्धाश्रम में किया गया दान पुण्य
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा – श्रीगुरुनानक जी महाराज के 556 वें प्रकाशोत्सव के साथ-साथ आज तपसी बाबा वृद्धाश्रम केराझरिया में प्रथम स्थापना दिवस मनाया गया। आश्रम के संस्थापक बसंत देवांगन की देखरेख में तपसी धाम वृद्धाश्रम असहायों और वृद्ध जनों की सेवा और उनके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दान-पुण्य शुभ माना जाता हैं। वैसे भी इस दिन गरीब, असहाय,वृद्ध और जरुरतमंदों को दान करना अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है। प्रगतिशील स्वर्ण एवं रजत समिति के सचिव शशिभूषण सोनी ने बताया कि आज 05 नवंबर को मेरी ममतामयी मां श्रीमति सीता देवी सोनी की दूसरी पुण्य-तिथि है। इस अवसर पर की स्मृति में आज तपसी बाबा वृद्धाश्रम केराझरियां लछनपुर , चांपा पहुंचकर वृद्धजनों को तथा छोटे-छोटे बच्चों को खाद्य सामाग्री तथा खिलौने का दान-पुण्य किया। उन्होंने कहा कि हम तपसी धाम वृद्धाश्रम चांपा के प्रथम स्थापना दिवस पर आशा करते हैं कि यह संस्था वृद्धजनों की सेवा और उनके जीवन को सुधारने के लिये निरंतर कार्य करती रहें। हम आश्रम के संचालकों और सदस्यों को उनके अथक प्रयासों के लिये धन्यवाद और उन्हें शुभकामनायें देते हैं। गौरतलब है कि तपसी बाबा वृद्धाश्रम चांपा में इस समय चार महिलायें और एक पुरुष का सेवा किया जा रहा हैं। जिनमें मुख्यतः श्रीमति मिथला बाई राठौर ग्राम सारागांव , श्रीमति बिसाहिन बाई यादव ग्राम अमरुवा , श्रीमति श्याम बाई जांजगीर , श्रीमति नितीन बाई धीवर ग्राम कोसमंदा तथा एक मात्र पुरुष बालाराम कौशिक सरगांव बिलासपुर की सेवा और जतन संस्थान के के मुख्य संचालक बसंत देवांगन और श्याम लाल देवांगन के द्वारा तपसी बाबा जन-सेवा समिति केरा झरिया लछनपुर चांपा के बैनर तले किया जा रहा है। शशिभूषण सोनी ने बताया कि वृद्धाश्रम समाज के लिये एक महत्वपूर्ण संस्था बन गया हैं , जो कि वृद्धजनों को आश्रय , भोजन , स्वास्थ्य सेवायें और सामाजिक समर्थन प्रदान करता है। यह वृद्धजनों को उनके जीवन के अंतिम पड़ाव में सम्मान और गरिमा के साथ जीने का अवसर प्रदान करता है। तपसी बाबा आश्रम चांपा वृद्धजनों की सेवा और उनके जीवन को सुधारने के लिये महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहा हैं। इस संस्था के अध्यक्ष बसंत कुमार देवांगन तथा शिव कुमार देवांगन, कृष्ण कुमार,विजय कुमार तथा अन्यान्य लोगों के द्वारा भोजन सामाग्री , स्वास्थ्य सेवायें सहित विभिन्न प्रकार की सुविधायें पूर्णतः समर्पित भाव से वृद्धजनों को प्रदान की जा रही है। आज प्रथम स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक जांजगीर-चांपा व्यास नारायण कश्यप मुख्य अतिथि , प्रदीप कुमार नामदेव विशिष्ट अतिथि तथा शिशुपाल सिंह राजपूत की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
