विश्व हिंदू परिषद द्वारा दिव्य दही हंडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
बसना प्रखंड मे विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, मातृ शक्ति, दुर्गा वाहिनी के द्वारा 61 वें स्थापना दिवस एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भव्य और दिव्य दहीहंडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें गढ़पटनी, चट्टीगिरोला, देवसराल और छान्दनपुर के दलों ने प्रतियोगिता मे भाग लिया, प्रथम ईनाम गढ़पटनी द्वितीय और तृतीय ईनाम देवसराल के दलों ने प्रतियोगिता जीता। इस भव्य प्रतियोगिता में महासमुंद जिला के समस्त प्रखंडों से कार्यकर्ता शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया, इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सरायपाली के कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा ,इस कार्यक्रम में महासमुंद, झलप, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली के कार्यकर्ता शामिल हुए, कार्यक्रम दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ, दीप प्रज्वलन के पश्चात अतिथि परिचय, स्वागतके पश्चात बौद्धिक का कार्यक्रम उसके पश्चात बच्चों का आंख में पट्टी बांधकर मटका फोड़ कार्यक्रम के पश्चात भव्य दहिहंडी फोड का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, कार्यक्रम को सफल बनाने में पुलिस प्रशासन, नगर पंचायत ,स्वास्थ्य विभाग, एवं बसना में निवासरत समस्त व्यापारियों का सहयोग रहा।
