नेवधा में दिलीप ट्रॉफी प्रतियोगिता का जनपद प्रतिनिधि ने किया शुभारम्भ

0

ग्राम नेवधा में दिलीप ट्रॉफी क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ हुआ l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद प्रतिनिधि ऋषिकांत बबलू पटेल ने फीता काटकर शुभारम्भ किया l
इस अवसर पर ऋषिकांत पटेल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा की गाँव – गाँव में हो रहे ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं में खेल भावना विकसित होती है l उन्होंने कहा की क्रिकेट आज युवाओं का प्रिय खेल बन चूका है l टूर्नामेंट का पहला मुकाबला हथबंध साइडिंग इलेवन और केसदा इलेवन की टीमों के बिच खेला गया जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे l उक्त अवसर पर जनपद प्रतिनिधि ऋषिकांत पटेल, सरपंच दुलेन्द्र साहू, उपसरपंच दिनेश निषाद, विधायक प्रतिनिधि करण वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीरज वर्मा, हथबंध सोसायटी अध्यक्ष धन्ना निषाद, कृष्णा वर्मा, मुकेश साहू, दिनु वर्मा, पूनम निषाद, भारत भूषण सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे l आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया l

CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *