जिला पंचायत अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव ने ग्राम पंचायत -झिथराटोला में 10 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया

0

छुरिया :- छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत -झिथराटोला में 10 लाख रुपए के विकास कार्य का भूमिपूजन किया गया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव व जनपद पंचायत छुरिया सभापति श्रीमती उत्तरा निषाद मुख्य रूप से उपस्थित रहे। ग्राम के विकास के लिए प्राधिकरण की राशि से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वैष्णव के प्रयास से लगभग 07.20 लाख रुपए के लागत से सी.सी.रोड निर्माण व जनपद सदस्य की निधि से लगभग 03.00 लाख रुपए के लागत से नाली निर्माण का भूमिपूजन किया गया। साथ ही इस अवसर पर हेमंत कुमार साहू सरपंच ग्राम पंचायत -झिथराटोला डारेल कंवर उपसरपंच समस्त पंचगण ग्राम पटेल श्री रमेश नेति ग्राम अध्यक्ष पतिराम साहू कनस राम साहू पद्दुम साहू मोहन साहू राजकुमार साहू भी उपस्थित रहे। श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णु का सुशासन है। आदरणीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ संवर रहा है। निश्चित रूप से गांव के विकास के लिए हम सभी मिलजुलकर निंरतन सभी के सहयोग से प्रयास करें। अब शहर के साथ -साथ गांवो को भी संवारने का काम हो रहा है।धीरे -धीरे सभी के प्रयास से विकास की ओर हमारा ग्राम अग्रसर होगा।

सीएन आई न्यूज के लिए विजय निषाद की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed