पखांजूर कापसी के दीपांकर दत्ता बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, परलकोट क्षेत्र में खुशी की लहर।

0

पखांजूर कापसी के दीपांकर दत्ता बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, परलकोट क्षेत्र में खुशी की लहर।

भारतीय जनता पार्टी कांकेर के नए जिला पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश जैन द्वारा जारी सूची में कापसी के युवा नेता दीपांकर दत्ता को जिला उपाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दीपांकर दत्ता को उपाध्यक्ष बनाए जाने की खबर से कापसी मंडल क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए मिठाइयां बांटी और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। पार्टी सूत्रों के अनुसार दीपांकर दत्ता लंबे समय से संगठन में सक्रिय हैं और उन्होंने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। उनकी नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह देखा जा रहा है।

पखांजूर/कांकेर से CNI NEWS शंकर सरकार की रिपोर्ट। मो-6268535584

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed