देवर्षि नारद मुनि जयंती आज,देवर्षि नारद पृथ्वी के प्रथम पत्रकार हैं, नारदजी समस्त प्रकार की सूचना ओं का संचार करने हेतु ब्रह्मा ण्ड का भ्रमण करते हैं

देवर्षि नारद मुनि जयंती आज,देवर्षि नारद पृथ्वी के प्रथम पत्रकार हैं, नारदजी समस्त प्रकार की सूचना ओं का संचार करने हेतु ब्रह्मा ण्ड का भ्रमण करते हैं । सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी ।
देवर्षि नारद जी ब्रह्मा जी के मानस पुत्र थे,और वे विष्णु जी के परमभक्त थे।हर साल वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को नारद जयंती मनाई जाती है।
पुराणों तथा कथाओं के अनुसार, देवर्षि नारद एक सार्वभौमिक देवदूत तथा देवताओं के लिये समस्त प्रकार की जानकारी के प्राथमिक स्रोत हैं। नारद मुनि किसी भी समय स्वर्गलोक, पृथ्वीलोक तथा पाताललोक का भ्रमण कर सकते हैं। यह माना जाता है कि, देवर्षि नारद पृथ्वी के प्रथम पत्रकार हैं। नारद मुनि समस्त प्रकार की सूचनाओं का सञ्चार करने हेतु ब्रह्माण्ड में भ्रमण करते रहते हैं। हालाँकि, अधिकांश समय पर उनकी सूचना वाद-विवाद को जन्म देती है, किन्तु यह वाद-विवाद ब्रह्माण्ड के हित के लिये होता है।

भगवान विष्णु के परमभक्त और भगवान ब्रह्मा के पुत्र नारदमुनि से जुड़ी पौराणिक कथाएं पुरातन काल से ही कही सुनी जाती रही हैं। नारद जी को भगवान ब्रह्मा के छह पुत्रों में से छठवां पुत्र माना जाता है। नारद मुनि को सभी ऋषियों के बीच देवर्षि का दर्जा प्राप्त है। यानि कि नारद मुनि देवलोक के ऋषि माने जाते हैं।