समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ द्वारा हिन्दू नववर्ष पर विविध आयोजन, रायपुर की बैठक में लिया गया निर्णय.

0

समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ द्वारा हिन्दू नववर्ष पर विविध आयोजन, रायपुर की बैठक में लिया गया निर्णय.
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर -: उत्कृष्ट ब्राह्मण सामाजिक संगठन समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार 15 मार्च को सोहागा मंदिर के पीछे हनुमान मंदिर ब्राह्मणपारा में आयोजित की गई, जिसमें आगामी हिंदू नव वर्ष नव संवत्सर एवं चैत्र नवरात्रारंभ के अवसर पर विविध धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया.

संगठन के प्रदेश सचिव पं.सजल तिवारी एवं संयुक्त सचिव पं.श्रीकांत तिवारी बैठक के विषय में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि सनातन संस्कृति में नव संवत्सर और चैत्र नवरात्र का विशेष महत्व है. यह पर्व भारतीय परंपरा, आध्यात्मिकता और नई ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. इस अवसर पर समाज के लोगों से अपने घरों एवं मंदिरों में पूजा-अर्चना करने तथा सामाजिक सद्भाव और सेवा कार्यों में भाग लेने की अपील की गई. इस दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि नव संवत्सर एवं चैत्र नवरात्र जैसे पावन पर्व को समाज में धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता के संदेश के साथ उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर युवाओं और महिलाओं को भी सक्रिय रूप से जोड़ा जाएगा.

संगठन की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती प्रमिला तिवारी ने कहा कि नव संवत्सर के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में धार्मिक अनुष्ठान, कलश स्थापना, पूजा-अर्चना सहित घरों और मंदिरों में बंदनवार लगाकर सायंकाल दीपदान कर हिन्दू नववर्ष का स्वागत किया जायेगा. इसके साथ ही चैत्र नवरात्र के शुभारंभ पर देवी पूजन, दुर्गा पाठ, कन्या पूजन एवं सामूहिक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर समाज की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की जाएगी.

संगठन के मुख्य सलाहकार डा.भावेश शुक्ला “पराशर” ने जानकारी दी है कि परिषद् के सभी जिला एवं नगर इकाइयों को कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, ताकि प्रदेशभर में एक साथ धार्मिक आयोजन संपन्न हो सकें. संगठन के वरिष्ठजनों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ब्राह्मण समाज में एकजुटता बढ़ती है और नई पीढ़ी को सनातन परंपराओं से जोड़ने का अवसर मिलता है. परिषद् ने प्रदेश के सभी विप्रजनों से अपील की कि वे इन आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रमों को सफल बनाएं.

बैठक में श्रीमती स्वाति मिश्रा, श्रीमती खुशबू शर्मा, श्रीमती संध्या उपाध्याय, श्रीमती प्रीति तिवारी, श्रीमती अमिता तिवारी, श्रीमती विजयलक्ष्मी तिवारी, श्रीमती अरुणा मिश्रा,श्रीमती शशि शर्मा, श्रीमती पूनम पांडेय, पं.संजय शर्मा, पं.उमाकांत तिवारी, पं.विवेक तिवारी
विवेक तिवारी, पं.यशवर्धन तिवारी, पं.विजय पांडेय, पं.गौरव मिश्रा सहित रायपुर निवासी अनेक संगठन सहयोगी स्वजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed